Wednesday, July 8, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने अपने त्योहारी अभियान “बॉब के संग त्यौहार की उमंग” की शुरुआत की

Bank of Baroda ने अपने त्योहारी अभियान “बॉब के संग त्यौहार की उमंग” की शुरुआत की

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेेमेडीज/मुंबई भारत में त्योहारों का सीजन खुशी, उत्सव और नई शुरुआत का समय होता है – फिर चाहे नया घर खरीदना हो, कार खरीदनी हो या अपने कारोबार को आगे बढ़ाना हो; एक ऐसा समय जब परिवार बड़ी खरीदारी की योजना बनाते हैं। ऐसे समय में, Bank of Baroda  त्योहारों को और भी खास और फायदेमंद बनाने के लिए, ग्राहकों के लिए अपना वार्षिक त्योहारी अभियान, ‘बॉब के संग त्योहार की उमंग- शुभ भी. लाभ भी’ फिर से लेकर आया है।
रिटेल पेशकश : इस वर्ष यह अभियान ऐसे ढेर सारे ऑफर्स लेकर आया है जो ग्राहकों की दीर्घकालिक आकांक्षाओं के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों, दोनों की पूर्ति के उद्देश्य से तैयार किए गए हैं। घर खरीदारों के लिए, गृह ऋण अब शून्य प्रोसेसिंग शुल्क के साथ 7.45 प्रतिशत प्रति वर्ष की शुरुआती ब्याज दर पर उपलब्ध है। नई कार का सपना देख रहे लोगों के लिए कार ऋण की ब्याज दरों में कमी की गई है, साथ ही, वाहन की ऑन-रोड कीमत का 90 प्रतिशत तक फायनांस उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चुकौती अवधि आठ साल तक बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोसेसिंग शुल्क में 50 प्रतिशत रियायत देते हुए Bank of Baroda ईवी खरीदारों को एक और उपहार दे रहा है।
त्योहारी सीजन बेहतर वित्तीय विकल्प चुनने के लिए भी एक उपयुक्त समय होता है। इसे ध्यान में रखते हुए, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बॉब मास्टरस्ट्रोक लाइट बचत खाते की शुरुआत की है, जो कम मासिक औसत बैलेंस की आवश्यकता के साथ नि:शुल्क यात्रा डेबिट कार्ड और लाइफस्टाइल ऑफर्स से लेकर लॉकर किराए में छूट और रिटेल ऋण पर ब्याज दर रियायत और प्रोसेसिंग शुल्क पर छूट जैसे ढेर सारे फायदे दे रहा है। त्योहारों की रौनक को बढ़ाने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा अपने डेबिट कार्डधारकों के लिए यात्रा, फूड, फैशन और किराना जैसी उच्च-मांग वाली श्रेणियों में अग्रणी ब्रांडों के साथ टाई-अप करते हुए आकर्षक उत्सव छूट की पेशकश कर रहा है।
व्यवसायों का सशक्तीकरण : व्यवसायों के लिए भी, बैंक ऑफ बड़ौदा कई विशिष्ट समाधानों की पेशकश कर रहा है। बॉब डिजी उद्यम के माध्यम से, सूक्ष्म और लघु उद्यम आकर्षक ब्याज दर और रियायती प्रोसेसिंग शुल्क पर 100 प्रतिशत डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेसिंग के साथ आसानी से तत्काल 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक का कोलेटरल-मुक्त कार्यशील पूंजी ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
बैंक, बॉब प्रॉपर्टी प्राइड संपत्ति की एवज में ओवरड्राफ्ट सुविधा प्रदान कर रहा है, जिसमें कम मार्जिन और सुविधाजनक शर्तों के साथ 25 करोड़ तक की फंडिंग प्रदान की जा रही है, वहीं बॉब स्मार्ट चालू खाता विशेष रूप से डिजिटल-उन्मुख व्यवसायों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लागू नियमों और शर्तों के अधीन नि:शुल्क पीओएस/एमपीओएस मशीन और क्यूआर साउंडबॉक्स के साथ नि:शुल्क ऑनलाइन एनईएफटी/ आरटीजीएस/ आईएमपीएस/ यूपीआई लेनदेन की सुविधा प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर, शैलेंद्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक, Bank of Baroda ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा का मानना है कि त्यौहार सिर्फ एक उत्सव ही नहीं बल्कि उससे कहीं बढक़र होते हैं -ये हर किसी के लिए आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का अवसर होता है। चाहे नया घर खरीदना हो, वाहन खरीदना हो या कारोबार का विस्तार करना हो, हम अपने ग्राहकों के सपनों को हकीकत में बदलने में उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के संग त्यौहार की उमंग’ अभियान से जुडक़र, हमारे ग्राहक स्मार्ट वित्तीय विकल्प चुन सकते हैं जो न केवल त्योहारी सीजन में खुशियां लेकर आएंगे, बल्कि दीर्घकालिक मूल्यों में भी वृद्धि करेंगे।



You may also like

Leave a Comment