Tuesday, July 7, 2026 |
Home Business RemediesAmazon Grocery के त्योहारी चयन के साथ अपनी Diwali को बनाएं और भी खास

Amazon Grocery के त्योहारी चयन के साथ अपनी Diwali को बनाएं और भी खास

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु 22 सितंबर से शुरू हुआ Amazon Great Indian Festival 2025, पूरे भारत में ग्राहकों के लिए खुशी और समृद्धि का मौसम लेकर आया है। Amazon Groceryआवश्यक वस्तुओं, त्योहारी उपहारों और गॉरमेट उत्पादों की श्रेणियों में मजबूत वृद्धि देख रहा है, जो दर्शाता है कि ग्राहक किस तरह से स्वास्थ्य-सचेत विकल्पों को पारंपरिक पसंद के साथ मिला रहे हैं। बेरी और एवोकाडो जैसे प्रीमियम फलों की बिक्री क्रमश: 3 गुना और 2 गुना बढ़ी है, जबकि सूखे मेवों की मांग 21 गुना बढ़ी है, जो प्रीमियम और वेलनेस-केंद्रित उपहार देने की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी को दर्शाता है।
हाल ही में हुई GST कटौती ने विभिन्न श्रेणियों में ग्राहक मांग को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, पेय पदार्थ, तेल और अनाज की बिक्री सामान्य स्तर (बीएयू) की तुलना में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। डी2सी ब्रांड्स से हाई-प्रोटीन फूड्स और स्प्रेड्स की मांग में 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। समग्र वेलनेस (होलिस्टिक वेलनेस) ग्राहकों की प्रमुख प्राथमिकता रही, व्हे प्रोटीन की बिक्री सामान्य स्तर की तुलना में 180 प्रतिशत बढ़ी, विटामिन और सप्लीमेंट्स में 250 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और टियर 2+ शहरों के ग्राहकों के योगदान से मांग में 1.5 गुना की वृद्धि दर्ज की गई। जैसे ही ग्राहक धनतेरस और दिवाली की तैयारी कर रहे हैं, अमेजन फ्रेश और एवरीडे एसेंशियल्स ने विशेष त्योहारी स्टोरफ्रंट्स पेश किए हैं, इंडियन स्वीट्स स्टोर, धनतेरस स्टोर, ड्राई फू्रट स्टोर, गिफ्टिंग स्टोरफ्रंट और जीएसटी #BachatUtsav ये स्टोर पारंपरिक व्यंजनों, प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स, गिफ्टिंग हैम्पर्स और त्योहारी आवश्यक वस्तुओं का एक विशेष चयन पेश करते हैं ताकि ग्राहक सुविधा, ताजगी और बेहतरीन मूल्य के साथ त्योहार मना सकें। ग्राहक 70 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं और Axix Bank, RBL, IDFC और Bank of Baroda Credit Cards के साथ-साथ IDFC Debit Cards पर क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शंस पर 10 प्रतिशत की त्वरित छूट का आनंद ले सकते हैं। फार्म-फ्रेश ग्रॉसरी जो स्थानीय किसानों से सीधे ली जाती है और 4-स्तरीय क्वालिटी चेक से गुजरती है, से लेकर रोजमर्रा की ज़रूरतों, भारतीय मिठाइयों, गॉरमेट ग्रॉसरी, ड्राई फू्रट्स, चॉकलेट्स और आखिरी समय के गिफ्ट्स तक, अमेजन ग्रॉसरी बेहतरीन मूल्य पर सबसे व्यापक चयन प्रदान करता है, वह भी सुविधाजनक 2 घंटे की स्लॉटेड डिलीवरी के साथ।



You may also like

Leave a Comment