Monday, July 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने ‘bobFXOne’ का शुभारंभ किया

Bank of Baroda ने ‘bobFXOne’ का शुभारंभ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने आज ‘बॉब एफएक्सवन’ (bob FxOne) का शुभारंभ किया।
यह एक अत्याधुनिक डिजिटल फोरेक्स प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर बैंक के कॉर्पोरेट और एमएसएमई ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। ‘बॉब एफएक्सवन’ ग्राहकों को रीयल टाइम लाइव दरों, त्वरित पुष्टियों, डाउनलोड योग्य डील टिकट्स और स्मार्ट अलर्ट सहित पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड
की सुविधा के साथ सुरक्षित, यूजर फ्रेंडली और किफायती लागत पर फोरेक्स और डेरिवेटिव लेनदेन करने में सक्षम बनाता है।
bob FxOne’ फोरेक्स और डेरिवेटिव लेनदेन की बुकिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाता है, यह ग्राहकों को एक स्मार्ट, रियल टाइम समाधान प्रदान करता है जिससे शाखा जाने या मैन्युअल प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती है। अब ग्राहक फोरेक्स और डेरिवेटिव डील ऑनलाइन रूप से सीधे बुक कर सकते हैं जिससे त्वरित और पारदर्शी लेनदेन निष्पादन के साथ-साथ ट्रेजऱी परिचालन प्रबंधन और आसान हो जाता है।
‘बॉब एफएक्सवन’ की प्रमुख विशेषताएं :
वन क्लिक ट्रेड (1CT) और रिक्वेस्ट फॉर कोट (RFQ) के साथ त्वरित डील बुकिंग
कैश, टॉम, स्पॉट, फॉरवर्ड, बिल्स और ऑप्शंस सहित फॉरेक्स बुकिंग के बहुत सारे विकल्प।
फॉरेक्स एक्सपोजऱ और लेनदेन की सरल ट्रैकिंग।
स्मार्ट अलर्ट के साथ पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड।
शुभारंभ के इस अवसर पर, Bank of Baroda के कार्यपालक निदेशक ललित त्यागी ने कहा कि बॉब एफएक्सवन की शुरुआत के साथ, बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक अब अपने फोरेक्स और डेरिवेटिव लेनदेन का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म एक सरल और यूजर फ्रेंडली इंटरफेस उपलब्ध कराता है, जो आधुनिक व्यवसायों की बढ़ी हुई फोरेक्स जरूरतों को पूरा करता है और उन्हें बेहतर विकल्प, पारदर्शिता तथा नियंत्रण प्रदान करता है। Bank of Baroda Digital Banking में नवाचार को लगातार आगे बढ़ा रहा है और ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए तैयार समाधान उपलब्ध करा रहा है।

 



You may also like

Leave a Comment