Friday, July 10, 2026 |
Home CommodityBangur Cement ने मजबूत चमकदार घरों के लिए लॉन्च किया नया प्रीमियम प्रोडक्ट Bangur Marble

Bangur Cement ने मजबूत चमकदार घरों के लिए लॉन्च किया नया प्रीमियम प्रोडक्ट Bangur Marble

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरूग्राम
भारत के अग्रणी सीमेंट निर्माताओं में से एक श्री सीमेंट ने अपने मास्टब्राण्ड Bangur Cement के तहत प्रीमियम प्रोडक्ट Bangur Marble Cement का लॉन्च किया है। यह पीएससी सीमेंट सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ चमक, बेहतरीन शक्ति और दरारों से सुरक्षा प्रदान करता है। ऐसे में यह कॉन्क्रीट की खुली सतह के लिए परफेक्ट है, तथा भव्य एवं प्रभावशाली डिजाइन को सुनिश्चित करता है। जल्द ही इस प्रोडक्ट को बिहार, पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य राज्यों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। बांगुर मार्बल सीमेंट बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में 2000 से अधिक रीटेलरों पर उपलब्ध होगा। रीटेलर स्टोर में प्रोडक्ट डेमो के साथ इसका एक्सेस पा सकेंगे, जहां नए प्रोडक्ट के फीचर्स को हाईलाईट किया जाएगा।
नीरज अखौरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीमेंट लिमिटेड ने कहा कि Bangur Marble Cement इनोवेशन एवं गुणवत्ता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आधुनिक निर्माण, चमक, क्षमता और टिकाउपन की बढ़ती मांग को देखते हुए यह प्रोडक्ट डिजाइन किया गया है। इस लॉन्च के साथ हम ऐसी आधुनिक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो उद्योग जगत के मानकों पर खरी उतरें।’ यह प्रोडक्ट बेहतरीन परफोर्मेन्स के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है, इसमें स्टील निर्माण के उप-उत्पाद जीजीबीएस को शामिल किया गया है। यह प्रोडक्ट पर्यावरण पर फुटप्रिन्ट कम करते हुए मजबूत और टिकाउ संरचनाओं का निर्माण करता है। इसे बांगुर सीमेंट की प्रीमियम रेंज जैसे जंगरोधक, रॉकस्ट्रॉंग, पावरमैक्स, मैग्ना और रूफऑन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इस लॉन्च के साथ श्री सीमेंट गुणवत्ता एवं स्थायी निर्माण समाधानों में नए बेंचमार्क स्थापित करना जारी रखे हुए है।

 



You may also like

Leave a Comment