बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई। Bandhan AMC Limited, देश की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक, भारतीय Mutual Fund Industry इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रही है। बंधन एएमसी का इतना लंबा सफर विश्वास, इनोवेशन और बचतकर्ताओं को निवेशक बनने में मदद करने की अटूट प्रतिबद्धता पर आधारित एक विरासत का प्रतीक है। अपने निवेशकों और साझेदारों के साथ इस उपलब्धि को सांझा करने के लिए, बंधन एएमसी ने ‘राजू भैया की कहानी’, को पेश किया है। राजू भैया की कहानी, एक पुरानी यादों से भरी, संगीतमय फिल्म जो कई लोगों के लिए एक-जाने पहचाने सफर को दर्शाती है: बचत से लेकर आत्मविश्वास के साथ निवेश करने तक। एक भावपूर्ण जिंगल और प्रेरक एनीमेशन के माध्यम से, यह फिल्म वर्षों से आम निवेशकों की प्रगति का जश्न मनाती है।
इस उत्सव पर विशाल कपूर, सीईओ, Bandhan AMC ने कहा कि अपने इस सफर के 25 वर्ष पूरे होने पर, हमें लाखों बचतकर्ताओं को निवेशक बनने में मदद करने में निभाई गई भूमिका पर गर्व है। एएनजेड ग्रिंडलेज़ म्यूचुअल फंड से लेकर Standard Charted Mutual Fund , IDFC AMC और अब Bandhan AMC बनने तक, हर उपलब्धि फाइनेंशियल इनक्लूजन, इनोवेशन और निवेशक पर ध्यान केंद्रित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण रही है। इस विरासत का जश्न मनाते हुए, हम आगे की राह पर केंद्रित हैं – निवेशकों को सशक्त बनाने, समझदारी से तैयार किए गए फाइनेंशियल सॉल्यूशंस तक पहुंच का विस्तार करने के लिए समर्पित है। इसके अलावा हम जो संभव है उसे नए सिरे से पेश करने और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। हम अपने निवेशकों, चैनल पार्टनर्स, स्टाफ और सभी हितधारकों के प्रति वर्षों से उनके अटूट विश्वास और समर्थन के लिए दिल की गहराइयों से आभारी हैं। पिछले 25 वर्षों में, यह आर्गेनाइजेशन इनोवेशन में प्रमुख रहा है और शॉर्ट-टर्म फंड, गर्वनमेंट सिक्योरिटीज फंड, डायनेमिक बॉन्ड फंड, मीडियम टर्म फंड और डेट स्कीम्स में रोल-डाउन स्ट्रक्चर जैसे उत्पादों को पेश करने वाला पहला आर्गेनाइजेशन रहा है। इसने एनईओ इक्विटी पीएमएस जैसी ऑफर्स के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पीएमएस उत्पादों और मशीन लर्निंग आधारित इनवेस्टमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी अगली पीढ़ी की रणनीतियों को भी अपनाया है। प्रोडक्ट इनोवेशन के अलावा, कंपनी ने इनवेस्टर एजुकेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

