Saturday, February 14, 2026 |
Home » Axis Max Life Insurance Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 20% की वृद्धि दर्ज की

Axis Max Life Insurance Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम में 20% की वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

नोएडा । चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में Max Financial Services Limited का निवेश आय के अतिरिक्त कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 24,625 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 18 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में निवेश आय सहित कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 36,891 करोड़ रुपये और कंसोलिडेटेड कर पश्चात लाभ (PAT) 137 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

निजी जीवन बीमा उद्योग की वृद्धि दर को पीछे छोड़ते हुए Axis Max Life Insurance Limited (पूर्व में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने नए बिजनेस यानी इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम (AFYP) में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो बढ़कर 6,396 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का प्राइवेट मार्केट शेयर 53 आधार अंक बढ़कर 9.8 प्रतिशत हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी का इंडीविजुअल रीन्यूअल प्रीमियम 17 प्रतिशत बढ़कर 15,551 करोड़ रुपये रहा। परिणामस्वरूप, ग्रॉस रिटन प्रीमियम 18 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,195 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में न्यू बिजनेस मार्जिन 23.6 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 21.9 प्रतिशत था। वहीं, लाभ का प्रमुख मानक माने जाने वाला वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (VNB) सालाना आधार पर 30 प्रतिशत बढ़ा, जिसे बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और संतुलित पोर्टफोलियो रणनीति का समर्थन मिला।

कंपनी रिटेल प्रोटेक्शन सेल्स के मामले में उद्योग में अग्रणी बनी हुई है और प्रोटेक्शन तथा सेविंग्स दोनों श्रेणियों में ऑनलाइन बाजार में अपनी नेतृत्वकारी स्थिति बनाए रखी है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर Sumit Madan ने कहा, “चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में हमारा प्रदर्शन अनुशासन और निरंतरता के साथ लागू की गई रणनीति की मजबूती को दर्शाता है। हमने निजी जीवन बीमा उद्योग की तुलना में बेहतर, दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है और टॉप 10 बीमाकर्ताओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली कंपनी के रूप में उभरे हैं। इंडीविजुअल एडजस्टेड फर्स्ट ईयर प्रीमियम और वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस में मजबूती के साथ विभिन्न प्रोप्रायटरी चैनलों में विस्तार ने इस विकास को गति दी है।”



You may also like

Leave a Comment