Friday, September 18, 2026 |
Home Corporate World‘Axiom Gas Engineering Limited’ का IPO खुलेगा आज

‘Axiom Gas Engineering Limited’ का IPO खुलेगा आज

निवेशक 22 सितम्बर 2026 तक कंपनी के IPO में आवेदन कर सकेंगे

by Business Remedies
0 comments

जयपुर | बिजनेस रेमेडीज

गुजरात के वडोदरा आधारित ‘Axiom Gas Engineering Limited’ ब्रांड “Primefuel” के तहत Auto Liquefied Petroleum Gas (Auto LPG) के वितरण और खुदरा बिक्री में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, कुछ बकाया ऋणों के एक हिस्से का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु NSE Emerge Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 22 सितम्बर 2026 को बंद होगा।

कारोबारी गतिविधियां: वर्ष 2007 में निगमित, Axiom Gas Engineering Limited, Auto LPG Distribution Stations (ALDS) के एक मजबूत Network के माध्यम से Auto Liquefied Petroleum Gas (Auto LPG) के वितरण और खुदरा बिक्री में अग्रणी है और अपने प्रमुख Brand “Primefuel” के तहत काम करती है। कंपनी वर्तमान में तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में रणनीतिक रूप से स्थित 22 Retail Outlets का प्रबंधन करती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 7453.80 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 574.08 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 8983.83 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 774.94 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 100.75.82 लाख रुपए का परिचालन राजस्व और 945.35 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 9.38 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन हासिल किया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Axiom Gas Engineering Limited’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 22 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 5 रुपए Face Value के 93,98,000 Equity Shares 50 से 53 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 49.81 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 4000 Shares का है और Retail Investors को दो Lot के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी SKI Capital Services Limited द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment