गुरूग्राम, 23 अक्टूबर, 2024: कार खरीदना सिर्फ एक फाइनैंशियल फैसला हीं नहीं होता- यह आपके उत्साह, आपकी आज़ादी और नई शुरूआत से भी जुड़ा होता है। हालांकि कार खरीदने वाले बहुत से खरीददार अपने इस फैसले को लेकर अनिश्चित रहते हैं, वे तय नहीं कर पाते कि उन्होंने जो वाहन चुना है, वह पूरी तरह से ठीक है और उसमें कोई मैकेनिकल खराबी तो नहीं है। उपभोक्ताओं की इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए भारत के प्रमुख Auto Tech Platform Cars 24 लेकर आए हैं कार ट्रुथ, एक प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई) सर्विस, जो इन सभी जोखिमों की संभावना को कम करने के लिए डिज़ाइन की गई है। कार ट्रुथ विशेषज्ञ द्वारा विस्तृत जांच सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे खरीददार को खरीदी जाने वाली कार के बारे में हर ज़रूरी जानकारी मिलती है, फिर चाहे वे इसे कहीं से भी, किसी से भी खरीद रहे हों।
कार की जांच (डायग्नॉस्टिक्स और इन्स्पेक्शन) में तकरीबन 1 दशक की विशेषज्ञता के साथ कार्स 24 समझता है कि कई कारों में छिपी समस्याएं हो सकती हैं। भारत में कार खरीदने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे ओडोमीटर के साथ छेड़छाड़, दुर्घटना और इसमें हुए नुकसान से जुड़ी जानकारी छिपाना, दस्तावेज़ पूरे न होना आदि। इन सब के चलते खरीददार को मरम्मत के लिए भारी शुल्क चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा पानी में डूबने के कारण होने वाला नुकसान, बैटरी में टूट-फूट, टायर पुराने होना, ब्रेक फेलियर आदि भी आम समस्याएं हैं, जो कैज़ुअल इन्स्पेक्शन के दौरान कई बार नज़र में नहीं आती। कार ट्रुथ खरीददार को इन सभी जोखिमों से सुरक्षित रखता है और सुनिश्चित करता है कि उन्हें हर ज़रूरी जानकारी मिले, ताकि वे कार खरीदने का फैसला सोच-समझ कर ले सकें।
कार्स 24 के सह-संस्थापक एवं सीएमओ गजेन्द्र जांगिड़ ने कहा, ‘कार ट्रुथ की विस्तृत रिपोर्ट कार के स्वास्थ्य से जुड़े हर पहलु को कवर करती है- इसमें इंजन के परफोर्मेन्स से लेकर टायर का ब्रेकिंग सिस्टम, सस्पेंशन और इंटीरियर कंडीशन तक सभी कुछ शामिल है। इस रिपार्ट के आधार पर खरीददार मोलभाव कर अपनी डील को बेहतर बना सकता है और अपनी खरीद में जोखिम से बच कर आने वाले समय में मरम्मत के भारी-भरकम शुल्क से बच सकता है।‘

