Wednesday, July 8, 2026 |
Home Banking and InsuranceAU बनो Champion तीसरे राज्य स्तरीय खेल टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत, 1100 Athlet ले रहे हैं भाग

AU बनो Champion तीसरे राज्य स्तरीय खेल टूर्नामेंट के दूसरे चरण की शुरुआत, 1100 Athlet ले रहे हैं भाग

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेड़ीज/जयपुर
भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, AU Small Finance Bank (एयू एसएफबी) ने एयू बनो चैंपियन तीसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे चरण का उद्घाटन कल उमैद स्टेडियम और गौशाला स्टेडियम, जोधपुर में किया। उद्घाटन समारोह में हिज हाइनेस गज सिंह जी, और एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह राठौड़, मौजूद रहे। एयू बनो चैंपियन एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की सीएसआर शाखा की एक रणनीतिक पहल है, जिसकी शुरुआत 2021 में की गई थी। इस पहल का उद्देश्य वंचित युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना है, ताकि उनमें अनुशासन, कौशल और जमीनी स्तर पर संगठित प्रशिक्षण समर्थन दिया जा सके।
कठिन चयन प्रक्रिया की शुरुआत पांच महीने पहले गाँव स्तर की प्रतियोगिताओं से हुई थी, जिसके बाद जिला स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए गए। उसके बाद राज्य स्तरीय टूर्नामेंट को दो चरणों में विभाजित किया गया: झुंझुनू (28-29 जनवरी) और जोधपुर (5-6 फरवरी)।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ, संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह गर्व का क्षण है कि झुंझुनू में पहले चरण की सफल पूर्णता के बाद आज जोधपुर में एयू बनो चैंपियन तीसरे राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे चरण का आयोजन हो रहा है। यह पहल युवा प्रतिभाओं को निखारने, अनुशासन को बढ़ावा देने और भविष्य के चैंपियंस को आकार देने के हमारे संकल्प का प्रमाण है। AU Small Finance Bank में हम खेलों की शक्ति में विश्वास रखते हैं की क्योंकि वह ‘बदलाव’ लाने में सक्षम है, चाहे वह चरित्र निर्माण हो, नेतृत्व क्षमता हो या फिर जीवन की चुनौतियों का सामना करने की दृढ़ता। ‘एयू बनो चैंपियन’ की शुरुआत से अब तक यह पहल ‘मैदान से मंज़िल तक’ के सफर में एक मार्गदर्शक रही है, और 55 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर चुकी है। यह टूर्नामेंट केवल प्रतिस्पर्धा के लिए नहीं है, बल्कि सीखने, विकास और प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम है। हमें अपने एथलीट्स की प्रतिबद्धता और जुनून को देखने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि वे अपने खेल जीवन के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं।
हिज हाइनेस गज सिंह ने कहा कि बनो चैंपियन कार्यक्रम के माध्यम से एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक उभरते खिलाडियों को खेल में अपना उज्जवल भविष्य बनाने के लिए तैयार कर रहा है। इस दिशा में लगातार काम करने के लिए मैं एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।



You may also like

Leave a Comment