New Delhi | Agency
व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती
भारत, फ्रांस और अरब देशों के बीच व्यापार, निवेश और कारोबारी सहयोग को गति देने के लिए ASSOCHAM ने Business France और India-Arab Chamber of Commerce, Industry and Agriculture के साथ Strategic Agreements किए हैं। इन समझौतों की घोषणा New Delhi में सोमवार को की गई।
निवेश और Technology Partnership पर फोकस
ASSOCHAM के अनुसार, समझौतों का उद्देश्य संस्थागत सहयोग मजबूत करना, व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ाना, निवेश को प्रोत्साहित करना और Technology Partnership के अवसर विकसित करना है। इससे भारतीय उद्यमों को बेहतर Market Access मिलने के साथ वैश्विक आर्थिक साझेदारियों के विस्तार में मदद मिलेगी।
Business France के साथ बढ़ेंगे अवसर
Business France के साथ हुए Agreement के तहत दोनों संस्थाएँ व्यापार और निवेश के अवसरों, Joint Ventures और Technology Collaboration को बढ़ावा देंगी। Business Delegations को समर्थन देने, Market Information साझा करने तथा Trade Fairs, Exhibitions और Conferences के संयुक्त आयोजन पर भी सहमति बनी है।
ASSOCHAM ने बताया अहम कदम
ASSOCHAM के Secretary General Saurabh Sanyal ने कहा कि वैश्विक बाजारों के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी कंपनियों के लिए Partnership, Investment और Innovation के नए अवसर ला रही है। उन्होंने कहा कि ये साझेदारियाँ उद्यमों को आपस में जोड़ने, नए Markets तलाशने और टिकाऊ आर्थिक मूल्य सृजित करने में सहायक होंगी।
फ्रांस और अरब क्षेत्र से गहरा होगा सहयोग
Business France के कृषि निर्यात प्रभाग के प्रमुख Vianney Menier ने इस Partnership को भारत और फ्रांस के कारोबारी संबंध मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं, India-Arab Chamber के Acting Secretary General Dr. Wael S. H. Awwad ने कहा कि यह Agreement व्यापारिक संवाद और निवेश साझेदारी के लिए प्रभावी मंच देगा।
नए वैश्विक Markets तक पहुँचेगी कंपनियाँ
India-Arab Chamber के साथ समझौते के जरिए Business Delegations का आदान-प्रदान, व्यापार एवं निवेश संबंधी सूचनाओं की साझेदारी, Joint Ventures और Technology Transfer को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे कंपनियों, निवेशकों और संस्थानों को नए वैश्विक Markets तक पहुँच बनाने में मदद मिलेगी।

