Home » Ashok Leyland ने झारखंड में तीन डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया, पूर्वी भारत में अपना विस्तार किया

Ashok Leyland ने झारखंड में तीन डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया, पूर्वी भारत में अपना विस्तार किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/झारखंड

हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता,  Ashok Leyland ने आज झारखंड में साहू एंड संस ट्रकिंग्स के तीन नए एमएंडएचसीवी डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया। इनमें रांची में दो और सेरेंगदाग में एक आउटलेट शामिल है। इन आउटलेट के साथ, अशोक लीलैंड के अब राज्य भर में 30 एमएंडएचसीवी टचपॉइंट हैं।
रांची में यह 3एस डीलरशिप, एनएच20 (जमशेदपुर को बरही से जोड़ते हुए) पर रणनीतिक रूप से स्थित है, जो 60,000 वर्ग फुट में फैली है और इसमें दस बे हैं। यह नई लॉन्च की गई डीलरशिप रांची, हजारीबाग, गुमला, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी और सिमडेगा जिलों में सेवा प्रदान करेगी। यह आउटलेट एम एंड एचसीवी वाहनों की सेवा करेगा और आधुनिक उपकरणों से लैस है, जिसमें व्हील एलाइनमेंट मशीन, न्यूमैटिक सिस्टम और आधुनिक मरम्मत प्रणाली सुविधाओं के साथ चार समर्पित दुर्घटना के शिकार वाहनों की मरम्मत के लिए विशेष बे शामिल हैं। रांची में जिस दूसरे आउटलेट उद्घाटन किया गया वह एक डीलरशिप बिक्री (1 एस) आउटलेट है।
तीसरा आउटलेट, एक अत्याधुनिक 2 एस इकाई है और चतरा जिले के सेरेंगदाग में स्थित है। 25,000 वर्ग फुट में फैली, इस इकाई एन सात सर्विस बे हैं और यह चतरा कोयला खदानों और एनटीपीसी, टंडवा के पास रणनीतिक रूप से स्थित है, जो राज्य के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के लिए कुशल पहुंच सुनिश्चित करता है। नई लॉन्च की गई ये सभी डीलरशिप अशोक लेलैंड को पूर्वी क्षेत्र में विस्तार करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
Ashok Leyland की राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख – एमएचसीवी, माधवी देशमुख ने कहा कि हम इस क्षेत्र की बढ़ती आर्थिक गतिविधि, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विस्तार और वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती मांग का लाभ उठाना चाहते हैं। हमारे भागीदार साहू एंड संस ट्रकिंग्स इन नए आउटलेट के जरिये इस क्षेत्र में हमारे ग्राहकों की विशिष्ट मांगों को पूरा करने में हमारी मदद करेंगे। हम विकास का हिस्सा बनना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना चाहते हैं। हम हमेशा की तरह ग्राहक सेवा और संतुष्टि को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपने उपभोक्ताओं को उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि कोई मंजिल दूर नहीं है। साहू एंड संस ट्रकिंग्स के निदेशक, विवेक विशाल ने कहा कि हम अशोक लेलैंड के साथ साझेदारी में झारखंड में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रोमांचित हैं। तीन नए आउटलेट इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण इकाई के रूप में ब्रांड की स्थिति को मजबूत करेंगे। अशोक लेलैंड पूर्वी भारत में हमेशा से विश्वसनीय और पसंदीदा ब्रांड रहा है। हम इस साझेदारी के साथ, अधिक ग्राहकों तक पहुंचकर और उनकी अनूठी परिवहन आवश्यकताओं के लिए संपूर्ण गतिशीलता समाधान प्रदान कर इसकी विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।



You may also like

Leave a Comment