Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Amwill Health Care Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Amwill Health Care Limited’ का IPO

निवेशक 7 फरवरी 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
Amwill Health Care Limited

 

बिजनेस रेमेडीज। बेंगलुरु आधारित ‘एमविल हेल्थ केयर लिमिटेड’ देश की प्रमुख डर्मा-कॉस्मेटिक विकास कंपनी है। कंपनी द्वारा कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, मार्केटिंग और ब्रांड-निर्माण गतिविधियों पर निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ७ फरवरी को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: अगस्त 2017 में स्थापित, एमविल हेल्थ केयर लिमिटेड एक डर्मा-कॉस्मेटिक विकास कंपनी है जो अनुबंध निर्माताओं, वितरकों और थर्ड पार्टी के उत्पाद विकास एजेंसियों के साथ सहयोग करती है। इस सहयोग ने कंपनी की विनिर्माण, पैकेजिंग और वितरण क्षमताओं को बढ़ाया है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो को सामान्य त्वचाविज्ञान समाधानों का विकास और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए लक्षित समाधान तैयार करने की दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 27.62 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.57 करोड़ रुपए की कर पश्चात शुद्ध हानि, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 30.28 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.11 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 44.28 करोड़ रुपए का राजस्व और 12.24 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 23.25 करोड़ रुपए का राजस्व और 6.52 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 28.14 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 28.89 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 23.68 करोड़ रुपए और रिजर्व एंड सरप्लस 8.08 करोड़ रुपए है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी:‘एमविल हेल्थ केयर लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म 5 फरवरी को खुलकर 7 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,03,600 शेयर 105 से 111 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 59.98 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से निवेशक शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 10,00,000 शेयर बिक्री कर 11.10 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी यूनीस्टोन केपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment