Monday, July 6, 2026 |
Home Health and LifestyleAmrutanjan के मासिक धर्म स्वच्छता ब्रांड कॉम्फी ने किया 100 Crore का आंकड़ा पार

Amrutanjan के मासिक धर्म स्वच्छता ब्रांड कॉम्फी ने किया 100 Crore का आंकड़ा पार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी, Amrutanjan Health  ने महिला स्वच्छता से जुड़े बेहतर और किफायती उत्पादों की आवश्यकता को देखते हुए हुए 2011 में ‘कॉम्फी’ ब्रांड लॉन्च किया था। आज, कॉम्फी 100 करोड़ रुपये का ब्रांड बन गया है, जो सैनिटरी नैपकिन, टैम्पोन, मासिक धर्म कप और पीरियड पेन रोल-ऑन सहित मासिक धर्म से जुड़े समाधानों की पूरी श्रृंखला के साथ लाखों महिलाओं को सशक्त बना रहा है, वह भी बेहद किफायती कीमत पर।

भारत में मासिक धर्म का अनुभव करने वाली महिलाओं की संख्या 35.5 करोड़ है और फिलहाल उनमें से केवल 36 प्रतिशत महिलाएं ही सैनिटरी नैपकिन का उपयोग कर पाती हैं। मुख्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और लड़कियों के पास अक्सर मासिक धर्म की देखभाल से जुड़े अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध नहीं होते हैं। इन्हीं महिलाओं की कहानियों से प्रेरित होकर उनकी जरूरत पूरी करने के लिए कॉम्फी को डिज़ाइन किया गया। महिला स्वच्छता से जुडे उत्पादों के लिहाज से अग्रणी बेला प्रीमियर हैप्पी हाइजीन केयर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से, टीम ने उत्तरी अमेरिका से आयातित पल्प का उपयोग कर एक ऐसा उत्पाद विकसित किया जो भारत में अन्य प्रमुख ब्रांडों की तुलना में 80 प्रतिशत बेहतर अवशोषण का वादा करता है। लेकिन तकनीकी उत्कृष्टता ही काफी नहीं है बल्कि इसे किफायती भी होना चाहिए। कॉम्फी के किफायती मूल्य निर्धारण ने अलग-अलग आर्थिक पृष्ठभूमि वाली महिलाओं के लिए बेहतर मासिक धर्म देखभाल को सुलभ बना दिया है।
Amrutanjan Health Care लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एस. संभू प्रसाद कहते हैं, ‘कॉम्फी आज एक अरब रुपये (100 करोड़) का ब्रांड है। हमारे विशिष्ट रूप से डिज़ाइन किए गए सैनिटरी पैड की बाजार में उल्लेखनीय स्वीकार्यता के कारण हमारा महिला स्वच्छता व्यवसाय लगातार दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज रहा है। सैनिटरी नैपकिन व्यवसाय के विस्तार की रणनीति के मद्देनजर हम एक विश्व स्तरीय सैनिटरी नैपकिन विनिर्माण संयंत्र तैयार करने के लिए निवेश कर रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment