Tuesday, June 30, 2026 |
Home Corporate WorldAgro chemical Products Manufacturing Company ‘Ambey Laboratories Limited’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व और लाभ में उल्लेखनीय बढ़त

Agro chemical Products Manufacturing Company ‘Ambey Laboratories Limited’ ने घोषित किए वार्षिक वित्तीय परिणाम, राजस्व और लाभ में उल्लेखनीय बढ़त

by Business Remedies
0 comments
Ambey Laboratories Limited

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘Ambey Laboratories Limited‘ फसल सुरक्षा के लिए एग्रोकेमिकल उत्पाद निर्माण करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वार्षिक और छमाही वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। हाल ही में कंपनी का शेयर NSE  Emerge platform पर listed हुआ है।

31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 54.97 करोड़ रुपए के मुकाबले 59.97 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2.44 करोड़ रुपए के मुकाबले 4.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 104.82 करोड़ रुपए के मुकाबले 120.47 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.24 करोड़ रुपए के मुकाबले 7.72 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4.25 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

यह करती है कंपनी: 1985 में निगमित, अंबे लेबोरेटरीज लिमिटेड’ फसल सुरक्षा के लिए agro chemical products बनाती है। कंपनी लगभग चार दशकों से कृषि रसायन क्षेत्र में सेवा दे रही है। कंपनी 2,4-डी बेस केमिकल्स का निर्माण और आपूर्ति करती है। राजस्थान के बहरोड़ में कंपनी की विनिर्माण इकाई, गुणवत्ता अनुसंधान संगठन द्वारा ISO 9001:2015 और यूनाइटेड एक्रिडिटेशन फाउंडेशन द्वारा आईएसओ 14001:2015 से प्रमाणित है।

कंपनी वर्तमान में अपने ग्राहकों जैसे एरोमैटिक रसायन प्राइवेट लिमिटेड, जेआर जिंदल इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और एससी फॉर्म्युलेटर कंपनी लिमिटेड जैसे बड़े कॉर्पोरेट शामिल हैं, के लिए निम्नलिखित उत्पाद निर्माण एवं आपूर्ति करती है।

2,4-डी एसिड 98% टीसी
2,4-डी सोडियम 95% एसपी
2,4-डी अमीन 866 | 720 | 480 ग्राम/ली एसएल
2,4-डी इथाइल हेक्सिल एस्टर 96% टीसी
2,4-डी इथाइल एस्टर 96% टीसी
क्लोरपायरीफॉस 97%टीसी / 20%ईसी / 50%ईसी
थियामेथोक्सम 96%टीसी / 25% डब्ल्यूजी/ 75%एसजी
प्रेटिलाक्लोर 95%टीसी / 50%ईसी / 37%ईडब्ल्यू
मेट्रिबुज़िन 97%टीसी / 70%डब्ल्यूएस
हेक्साकोनाज़ोल 92% टीसी / 5% एससी / 5% ईसी / 10% ईसी
मेटलैक्सिल 98%टीसी / 35%डब्लूएस आदि।



You may also like

Leave a Comment