Tuesday, July 14, 2026 |
Home CommodityAmazon India ने गणेश चतुर्थी के लिए लॉन्च किया विशेष स्टोर

Amazon India ने गणेश चतुर्थी के लिए लॉन्च किया विशेष स्टोर

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु Amazon India ने आज Amazon India.IN  पर गणेश चतुर्थी के लिए विशेष स्टोर लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को पर्यावरण-अनुकूल और पारंपरिक त्योहार संबंधी वस्तुओं का व्यापक संग्रह मिलेगा। स्टोर में मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ, हस्तनिर्मित सजावट, पूजा सामग्री, फैशन परिधान, मिठाइयाँ और घर सजावट की वस्तुएँ शामिल हैं।

ग्राहक अमेजऩ के एआई-संचालित शॉपिंग असिस्टेंट रुफुस की मदद से व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त कर सकते हैं और अपने शॉपिंग अनुभव को और आसान बना सकते हैं। इस स्टोर में त्योहारों की सजावट, पूजा सामग्री और मिठाइयों पर 80 प्रतिशत तक की छूट उपलब्ध है।
विशेष रूप से, पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं और डीआईवाई किट्स को ग्राहकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। त्योहार की तैयारियों को सहज बनाने के लिए, अमेजऩ प्राइम सदस्य लाखों उत्पादों पर मुफ्त और तेज़ डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, अमेजऩ पे ग्राहकों को फ्लाइट, होटल और दैनिक खरीदारी पर विशेष कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर अमेजऩ इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, कि गणेश चतुर्थी भारत के सबसे प्रिय त्योहारों में से एक है। हमारा उद्देश्य ग्राहकों को टिकाऊ, किफायती और भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध कराकर उनके त्योहार को और खास बनाना है।

 



You may also like

Leave a Comment