Tuesday, June 30, 2026 |
Home EducationAmazon ने स्थानीय निर्यातकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अपने ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम में शामिल करने के लिए Export Connect का आयोजन किया

Amazon ने स्थानीय निर्यातकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें अपने ग्लोबल सेलिंग कार्यक्रम में शामिल करने के लिए Export Connect का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर  Amazon ने जयपुर के जीवंत व्यापारिक समुदाय के लिए ई-कॉमर्स निर्यात की संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइज़ेशन (FIEO) और राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद के सहयोग से अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘Export Connect 2025’ की मेजबानी की। इस सम्मेलन में जयपुर और उसके आसपास के 400 से अधिक निर्यातकों ने भाग लिया।
इस सम्मलेन का उद्देश्य था, स्थानीय MSME को Amazon  Global Selling के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साझा किए गए ज्ञान और माध्यमों से सशक्त बनाना, ताकि उन्हें वैश्विक बाज़ारों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिले। एईपीसी के महासचिव, मिथिलेश्वर ठाकुर ने एक व्यावहारिक मुख्य भाषण दिया, एफआईईओ और आरईपीसी ने उद्योग के बारे में आवश्यक दृष्टिकोण साझा किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ई-कॉमर्स के साथ निर्यात की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई और इसके जरिये दुनिया भर में लाखों ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अमेजन ग्लोबल सेलिंग का लाभ उठाने का तरीका सीखने का मौका दिया गया। साथ ही पंजीकरण, उत्पाद की लिस्टिंग, सीमा पार लॉजिस्टिक्स, भुगतान और विज्ञापन समाधानों पर मार्गदर्शन भी दिया गया। राजस्थान वैश्विक व्यापार का केंद्र है और अमजन ग्लोबल सेलिंग के लिए भी एक प्रमुख बाजार है। राज्य के उदयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर जैसे शहरों के 22,500 से अधिक निर्यातक पहले से ही दुनिया भर के ग्राहकों को घर, फर्नीचर, ऑफिस से जुड़े उत्पाद, लगेज और अन्य श्रेणियों में उत्पाद बेचने के लिए अमेजन ग्लोबल सेलिंग का उपयोग कर रहे हैं।
एईपीसी के महासचिव, मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि हमारे एमएसएमई के लिए ई-कॉमर्स निर्यात के जरिये वैश्विक बाज़ार को खोलने से भारतीय अर्थव्यवस्था के छोटे खिलाडय़िों के लिए अनंत संभावनाएं पैदा कर सकता है। जयपुर में एक्सपोर्ट कनेक्ट जैसे कार्यक्रम स्थानीय व्यवसायों को ई-कॉमर्स की असीमित क्षमता का दोहन करने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधनों से लैस करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम एक सहायक परितंत्र को बढ़ावा देकर इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित हैं। हम भारतीय उद्यमों को विश्व मंच पर आगे बढऩे और उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहयोग करना, उनका मार्गदर्शन करना और अवसरों का विस्तार करते रहेंगे।
श्रीनिधि कलवपुडी – बिजनेस हेड,Amazon  Global Selling India ने कहा कि अमेजऩ में, हम सभी आकार के भारतीय व्यवसायों के लिए निर्यात को लोकतांत्रिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम निर्यातकों की प्रतिक्रिया के आधार पर, 2025 में ई-कॉमर्स के अवसरों को सीधे राज्य-स्तरीय व्यावसायिक समुदायों तक पहुंचाने के लिए अपनी एक्सपोर्ट कनेक्ट पहल का विस्तार कर रहे हैं। ये कार्यक्रम अमेजऩ ग्लोबल सेलिंग प्रोग्राम पेश करेंगे और व्यवसायों को हमारे उपकरणों और सेवाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद करेंगे।

 



You may also like

Leave a Comment