Monday, July 13, 2026 |
Home Corporate WorldIT से ग्रीन एनर्जी कंपनी में ट्रांसफॉर्म हुई ‘Alphalogic Techsys Limited’

IT से ग्रीन एनर्जी कंपनी में ट्रांसफॉर्म हुई ‘Alphalogic Techsys Limited’

by Business Remedies
0 comments
Alphalogic Techsys Limited
  • जल्द शुरू होगा कंपनी का एथेनॉल प्लांट
  • जून तिमाही में कंपनी ने किया है शानदार वित्तीय प्रदर्शन,
  • निवेशकों को बोनस का तोहफा

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। महाराष्ट्र के पूना आधारित आईटी सेक्टर की कंपनी अल्फालोजिक टेकसिस लिमिटेड ने डायवर्सिफिकेशन के तहत एथेनॉल रिफाइनरी को स्थापित किया है। जल्द ही कंपनी की एथेनॉल प्लांट का परिचालन शुरू हो सकता है। इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियां, वित्तीय प्रदर्शन, अनुभव, एथेनॉल रिफाइनरी, निवेशकों को रिटर्न जैसे विषयों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है।

यह करती है कंपनी
कंपनी का इनकॉर्पोरेशन वर्ष 2016 में हुआ था। कंपनी इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कार्यरत है। कंपनी देश-विदेश में आईटी सर्विसेज देती है। कंपनी मोबाइल एप डवलपमेंट, वेब एप डवलपमेंट, यूआई/यूएक्स कंस्लटिंग, डेवओपीएस सर्विस, बिजनेस इंटेलीजेंस और प्रोडक्ट स्टेटर्जी जैसी सेवाएं देती है। अल्फालोजिक बीएसई एसएमई स्टॉर्टअप एक्सचेंज पर सूचिबद्ध होने वाली पहली कंपनी है।

एथेनॉल प्लांट गेमचेंजर: कंपनी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के तडाली ग्रोथ सेंटर में एथेनॉल, डीडीजीएस और अन्य संबंधित उत्पाद निर्माण इकाई स्थापित की है। इसके लिए कंपनी को एमआईडीसी से 69,368 वर्गमीटर क्षेत्रफल का औद्योगिक भूखंड प्राप्त हुआ था। यहां कंपनी ने 150 केएल प्रतिदिन क्षमता का एथेनॉल रिफाइनरी प्लांट स्थापित किया है। मार्च 2024 में महाराष्ट्र राज्य में औद्योगिक गतिविधियों की स्थापना और संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए। अल्फालॉजिक टेकसिस लिमिटेड और जिला प्रशासन, चंद्रपुर के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

कंपनी ने अप्रैल 2024 में अनाज आधारित डिस्टिलरी प्लांट के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग के लिए मैसर्स मोज इंजीनियरिंग सिस्टम्स लिमिटेड के साथ आपूर्तिकर्ता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने 160.35 करोड़ के प्रस्तावित निवेश के साथ अनाज आधारित बायो-एथेनॉल संयंत्र स्थापित किया है। इस परियोजना से 200 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। अभी प्लांट में परिचालन शुरू होने की घोषणा होना बाकी है। कंपनी ने प्लांट के लिए इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड

(आईआरईडीए) से 136 करोड़ रुपए का टर्म लोन लिया है। गौरतलब है कि 2025 तक देश में क्रूड ऑयल में 20 फीसदी एथेनॉल की ब्लेंडिंग का लक्ष्य है। वर्तमान में यह 12 फीसदी तक हासिल किया गया है। वर्तमान में कुल मांग का यानि की 1700 केएल एथेनॉल का करीब 900 केएल एथेनॉल ही निर्माण हो रहा है। आगे भी एथेनॉल की मांग इतनी रहेगी की कंपनियां जितना बनाएगी उतना हाथों-हाथ बिक जाएगा। यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले 50 फीसदी कम प्रदूषण करता है और देश में ऊर्जा सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है। वित्त वर्ष 2023 में भारत सरकार ने एथेनॉल ब्लेंडिंग से 40,000 करोड़ रुपए की बचत की थी। इस क्षेत्र में बहुत से लोगों को रोजगार हासिल हो रहा है। जी-20 सम्मेलन में ग्लोबल बायोफ्यूल संगठन स्थापित किया गया है। इसमें ब्राजील और यूरोपीय देश शामिल हैं। उक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि देश में एथेनॉल, बायोफ्यूल, ग्रीन एनर्जी के सेगमेंट में काफी बड़ी कारोबारी संभावनाएं मौजूद है। इस स्थिति का फायदा अल्फालोजिक टेकसिस लिमिटेड को हासिल होगा।

प्रर्वतकों को अनुभव
अंशु गोयल कंपनी के प्रवर्तक व सीईओ हैं। वे बड़े उद्यमों से लेकर उभरती और मध्यम आकार की तकनीकी कंपनियों तक सभी प्रकार के बाजारों में अग्रणी गो-टू-मार्केट टीमों का अंशु गोयल के पास एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड है। अल्फालॉजिक में वे वेब, मोबाइल, क्लाउड और एनालिटिक्स समाधानों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक सॉफ्टवेयर विकास की देख-रेख करते हैं। उनका अनुभव 18 वर्षों से अधिक का है और इसमें बड़े और जटिल सॉफ्टवेयर समाधानों के लिए पूर्ण जीवनचक्र उत्पाद विकास, इंजीनियरिंग और वैश्विक संचालन शामिल हैं। उनके पास कम्प्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है।

 

वित्तीय प्रदर्शन
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 55.65 करोड़ रुपए का राजस्व व 6.83 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.66 करोड़ रुपए के मुकाबले 24.56 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1.25 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.89 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने 0.36 रुपए का बेसिक ईपीएस अर्जित किया है। कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल अब 26 करोड़ रुपए से बढक़र 32 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी ने शेयर धारकों को 14:48 में बोनस प्रदान किए हैं यानि कि प्रत्येक 48 शेयरों पर 14 बोनस शेयर निवेशकों को मिले हैं। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी काफी अच्छे मार्जिन पर कारोबार करती है और साल दर साल कंपनी का कारोबार अच्छी गति से बढ़ रहा है। एथेनॉल रिफाइनरी शुरू होने के बाद कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाइन में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है।

निवेशकों को मिला रिटर्न
अगस्त 2019 में बीएसई एसएमई के स्टॉर्टअप एक्सचेंज पर कंपनी का आईपीओ आया था। तब कंपनी ने 84 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 736000 शेयर जारी कर 6.18 करोड़ रुपए जुटाए थे। इसके बाद कंपनी ने 09/08/2021 को 27:10 के रेश्यो में बोनस, 5/10/2021 को फेसवेल्यू 10 रुपए से स्पिलट करके 5 रुपए और 21/09/2022 को 1:2 के रेश्यो में बोनस शेयर प्रदान किया गया। हाल ही में कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल अब 26 करोड़ रुपए से बढक़र 32 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी ने शेयर धारकों को 14:48 में बोनस प्रदान किए हैं यानि कि प्रत्येक 48 शेयरों पर 14 बोनस शेयर निवेशकों को मिले हैं। वर्तमान में कंपनी के शेयर का भाव करीब 151 रुपए प्रति शेयर है।

नोट : कंपनी के शेयर में निवेश करने से पूर्व निवेशकों को पंजीकृत निवेश सलाहकारों की सलाह लेनी चाहिए और यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment