Sunday, July 19, 2026 |
Home Corporate WorldAirtel Payments Bank का वार्षिक राजस्व बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हुआ; वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 777.4 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया

Airtel Payments Bank का वार्षिक राजस्व बढ़कर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हुआ; वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 777.4 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 30 जून, 2025 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम जारी कर दिए। इस तिमाही में भी बैंक का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। बैंक का वार्षिक राजस्व 3,000 करोड़ रुपये को पार कर गया, जिससे यह देश में सबसे ज्यादा तेजी से विकसित होते हुए डिजिटल बैंकों की कतार में आ गया। वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही के लिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 27.5 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ 777.4 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, वहीं शुद्ध लाभ 44.4 प्रतिशत बढ़कर 10.4 करोड़ रुपये तक पहुँच गया।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ, अनुब्रत बिस्वास ने कहा, हमें वित्तवर्ष 2026 की मजबूत शुरुआत करने की खुशी है। हमने सभी मुख्य प्रदर्शन के क्षेत्रों में स्थिर वृद्धि दर्ज की है। 3,000 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व प्राप्त करने की उपलब्धि हमारे बिज़नेस मॉडल की शक्ति और हमारे ऊपर ग्राहकों के भरोसे का प्रमाण है। हम अपने सेफ सेकंड एकाउंट के माध्यम से, डिजिटल बैंकिंग में सुरक्षा के बारे में उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ाने के हमारे प्रयासों से डिजिटल बैंकिंग में मज़बूती से वृद्धि हो रही है। हम एक ऐसा डिजिटल बैंक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हर भारतीय के लिए सरल, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध हो।

ग्राहक जमा राशि में साल-दर-साल 27.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 3,743 करोड़ रुपये तक पहुँच गई। बैंक की वार्षिक ग्रॉस मर्चेंडाईज़ वैल्यू (जीएमवी) 4,260 बिलियन डॉलर हो गई। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने यूज़र बेस के आधार पर भारत में तीसरे सबसे बड़े मोबाईल बैंक के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर ली है, जिससे शहरी और ग्रामीण सेगमेंट्स में ग्राहकों की गहरी सहभागिता प्रदर्शित होती है।

बैंक के सेफ सेकंड एकाउंट के ग्राहक लगातार बढ़ रहे हैं। इस विशेष पेशकश के लिए किसी भी न्यूनतम बैलेंस को रखने की जरूरत नहीं है। यह सुरक्षित और दैनिक डिजिटल भुगतान के लिए अनुकूलित किया गया खाता है। इस खाते के इनोवेटिव डिजिटल कंट्रोल, जैसे एकाउंट स्लीप मोड, यूज़र डिफाईंड ट्रांज़ैक्शन लिमिट और फ्रॉड अलर्ट तथा एआई पॉवर्ड प्रोटेक्शन मॉडल ने इसकी ओर तेजी से ग्राहकों को आकर्षित किया है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक रूपे ऑन-द-गो एनसीएमसी कार्ड्स का सबसे बड़ा जारीकर्ता है। इस कार्ड का उपयोग 3.3 मिलियन से अधिक यूज़र मुख्य मेट्रो नेटवर्क्स में सुगम ट्रांज़िट भुगतान के लिए करते हैं। आज एयरटेल पेमेंट्स बैंक 500,000 से अधिक एक्टिव बैंकिंग पॉईंट्स का संचालन करता है, जिनमें 20 प्रतिशत पॉईंट्स महिला बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट्स द्वारा टियर 3 एवं अन्य शहरों में चलाए जाते हैं। ग्राहकों के अनुभव में और अधिक सुधार के लिए बैंक ने खाताधारकों के लिए फिज़िकल पासबुक भी जारी की हैं। शहरी डिजिटल, अंडरबैंक्ड और संस्थागत ग्राहकों के लिए यह बैंक प्रतिवर्ष 12 बिलियन विनिमयों की प्रोसेसिंग करता है और अपने 6,200 से अधिक कॉर्पाेरेट पार्टनर्स के माध्यम से हर माह 8,800 करोड़ रुपये का नकद डिजिटाईज़ करता है। बैंक सर्वाेच्च पेमेंट एग्रीगेटर्स के साथ ऑम्नीचौनल बी2बी डिजिटल पेमेंट्स में मजबूत वृद्धि दर्ज कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment