Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate WorldAegis Vopak Terminals Limited का 2,800 करोड़ रुपये का IPO सोमवार, 26 मई, 2025 को खुलेगा

Aegis Vopak Terminals Limited का 2,800 करोड़ रुपये का IPO सोमवार, 26 मई, 2025 को खुलेगा

by Business Remedies
0 comments
Aegis Vopak Terminals Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड (“एवीटीएल” या “कंपनी”) इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव सोमवार, 26 मई, 2025 को खोलेगी। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार 23 मई, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव सदस्यता के लिए सोमवार, 26 मई, 2025 को खुलेगा और बुधवार, 28 मई, 2025 को बंद होगा।. ऑफर का मूल्य बैंड ₹ 223 से ₹ 235 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।₹ 10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का कुल ऑफर आकार ₹ 28,000 मिलियन [₹ 2,800 करोड़] तक है, जिसमें केवल जारी किए गए शेयरों की इक्विटी का नया इश्यू शामिल है। (“कुल ऑफर आकार”) कंपनी इस निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव करती है – (i) कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों के सभी या कुछ भाग का पुनर्भुगतान या पूर्वभुगतान, जो अनुमानित रूप से ₹ 20,159.5 मिलियन [₹ 2,015.95 करोड़] है; (ii) मैंगलोर में क्रायोजेनिक एलपीजी टर्मिनल के अनुबंधित अधिग्रहण के लिए पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण, जो अनुमानित रूप से ₹ 6,713 मिलियन [₹ 671.30 करोड़] है; और शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।

Equity share की पेशकश कंपनी के 20 मई, 2025 के “रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस” के माध्यम से की जा रही है, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात अहमदाबाद (“आरओसी”) के पास दाखिल किया गया है और इन्हें बीएसई लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। ICICI Securities Limited, बीएनपी पारिबा, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।



You may also like

Leave a Comment