Tuesday, July 7, 2026 |
Home CommodityAdani Cement ने रेडकॉन 2025 में ACT सर्विसेज, नए प्रीमियम उत्पादों का प्रदर्शन किया

Adani Cement ने रेडकॉन 2025 में ACT सर्विसेज, नए प्रीमियम उत्पादों का प्रदर्शन किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बैंगलोर  Adani समूह की अग्रणी सीमेंट और निर्माण सामग्री निर्माण कंपनियां Ambuja Cement और एसीसी प्रीमियम और अभिनव ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में आयोजित रेडकॉन 2025 राष्ट्रीय सेमिनार में कंपनियों की ‘अदाणी प्रमाणित प्रौद्योगिकी’ (एसीटी) सेवाओं के साथ-साथ प्रीमियम उत्पाद भी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे, जिसमें डिजाइन और निर्माण प्रौद्योगिकी में हालिया विकास को शामिल किया गया।
अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी ने निर्माण उद्योग के पेशेवरों के लिए एसीटी, IMP और MCX सेवाओं सहित अपनी तकनीकी सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की। शहर के निमहंस कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में कंपनियों ने कंक्रीट प्लस और अंबुजा प्लस सहित अपने कुछ अनूठे प्रीमियम उत्पादों का भी प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में 40 अलग-अलग स्टॉल पर दक्षिण कर्नाटक के 1,500 अग्रणी उद्योग पेशेवरों ने भाग लिया। इस तरह के आयोजनों में नियमित भागीदारी के माध्यम से अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी राज्य भर में प्रमुख परामर्शदाता इंजीनियरों और उद्योग के खिलाडियिों के साथ अपने संपर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में ब्रांड जागरूकता और दृश्यता को भी अधिकतम करते हैं।

 



You may also like

Leave a Comment