नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Skyways Air Services Limited ने Exchange Filing में अपनी मजबूत Financial और Operational स्थिति की घोषणा की है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद उसके प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। WorldACD Market Data द्वारा जनवरी से जून 2026 की अवधि के लिए जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, Skyways Air Services ने भारत में नंबर 1 Air Freight Forwarder के रूप में अपना शीर्ष स्थान सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भी Air Cargo Segment में कंपनी को 44वां स्थान प्राप्त हुआ है।
कंपनी ने अपनी व्यावसायिक प्रगति के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करते हुए बताया कि Quarter-on-Quarter आधार पर भारतीय बाजार में उसकी हिस्सेदारी 5.9 फीसदी से बढ़कर 6.2 फीसदी हो गई है।
कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह वृद्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले छह महीनों के दौरान पूरा Air Freight उद्योग कई बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा था। कंपनी के अनुसार, खाड़ी देशों के संघर्ष, ईंधन की बढ़ती कीमतों, भू-राजनीतिक बदलावों, Supply Chain में बाधाओं और वैश्विक व्यापार की मांग में आए उतार-चढ़ाव ने बाजार को काफी प्रभावित किया है। इन तमाम वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बाद भी Skyways Air Services Limited ने अपनी Operational निरंतरता को बनाए रखा और अपने Business Performance में शानदार सुधार दर्ज किया है।

