छात्रों के सपनों को कामयाबी में बदलते हुए 16 सफल साल पूरे करने पर, Aakash Educational Services Limited (AESL)- जो टेस्ट प्रिपरेशन में देश की अग्रणी संस्था है- ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव Anthe 2025 (Aakash National Talent टैलेंट Hunt Exam) की शुरुआत का ऐलान किया है। भारत के एकेडमिक कैलेंडर में हर साल का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माने जाने वाले एंथे 2025 का मकसद, कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से लडऩे और असली प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सभी तक पहुँचाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए, एंथे 2025 में स्टूडेंट्स को 250 करोड़ रूपए तक की स्कॉलरशिप (100 प्रतिशत तक) दी जा रही है, जो क्लासरूम, आकाश डिजिटल और इन्विक्टस कोर्सेस पर लागू होगी। इसके साथ ही 2.5 करोड़ रूपए तक के कैश अवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं, जो मेडिकल या इंजीनियरिंग में सक्सेसफुल करियर का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए मददगार साबित होंगे।
यह एग्जाम स्टूडेंट्स के लिए नीट, जेईई, स्टेट सीईटी, एनटीएसई और ओलिंपियाड जैसे कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की बेस्ट कोचिंग पाने का रास्ता खोलता है, जो Aakash के एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाती है। इस प्रतिबद्धता को और म?बूत करते हुए, Aakash अब इन्विक्टस ऐस टेस्ट लॉन्च कर रहा है-एक स्कॉलरशिप परीक्षा, जो कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए आकाश इन्विक्टस जेईई एडवांस्ड प्रिपरेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए है। यह एक नेशनल-लेवल एलिजिबिलिटी-कम-स्कॉलरशिप टेस्ट है, जो 24 अगस्त, 31 अगस्त और 7 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। तीन घंटे की यह परीक्षा (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक) Online और Ofline दोनों मोड में उपलब्ध होगी, जिसकी एप्लिकेशन फीस 300 रूपए है। जो छात्र बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, उन्हें 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप और शानदार कैश प्राइज दिए जाएंगे। आकाश इन्विक्टस प्रोग्राम देश के चुनिंदा इन्विक्टस सेंटर्स पर उपलब्ध है, जिनमें शामिल हैं : दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, देहरादून, भोपाल, इंदौर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, रोहतक, हैदराबाद, नमक्कल, कोयंबटूर, भुवनेश्वर, रांची, त्रिची, विशाखापट्टनम, मुंबई, कोलकाता, दुर्गापुर और पटना।
Aakash Educational Services Limited के रीजनल डायरेक्टर, अखिलेश दीक्षित ने कहा, “एंथे अब देशभर के छात्रों के लिए एक उम्मीद की पहचान बन चुका है। पिछले 16 वर्षों में हमने मेधावी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का मौका दिया है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति या लोकेशन कुछ भी हो। आकाश में हमारा मानना है कि हर छात्र में क्रिटिकल थिंकिंग, समस्याएं हल करने और बदलाव लाने की क्षमता होती है। एंथे 2025 इस सोच को आगे बढ़ाते हुए छात्रों को सही संसाधन, सहयोग और मोटिवेशन देगा ताकि वे आगे बढ़ें और चमकें। हमारी वाइड नेटवर्क और हाइब्रिड लर्निंग मॉडल से हम क्वालिटी एजुकेशन को हर छात्र के लिए सुलभ और परिणाम केंद्रित बना रहे हैं। एंथे ने सालों से कई टॉपर्स को तैयार किया है। 2025 में एक मिलियन से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया, जिससे यह देश का एक सबसे बड़ा स्कॉलरशिप एग्जाम बन गया। आकाश के कई मौजूदा टॉपर्स ने अपनी तैयारी एंथे से शुरू की थी। खास बात यह है कि इस साल नीट के टॉप 100 में से 22 और जेईई एडवांस्ड 2025 के टॉप 100 में से 10 छात्रों ने अपनी शुरुआत एंथे से की थी। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे देशभर के छात्रों को फ्लेक्सिबिलिटी और पहुंच मिल सके। ऑनलाइन परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक होगी, जिसमें छात्र अपनी सुविधा से एक घंटे का स्लॉट चुन सकते हैं। ऑफलाइन Exam 5 और 12 अक्टूबर 2025 को देशभर के 415 से ज्यादा आकाश सेंटर्स पर होगा, जो 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हैं। एंथे 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र ऑनलाइन एंथे आकाश की वेबसाइट पर या नजदीकी आकाश सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एग्जाम फीस 300 रूपए है। शुरुआती आवेदन करने वालों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ऑनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख चुने गए एग्जाम डेट से 3 दिन पहले और ऑफलाइन के लिए 7 दिन पहले है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 5 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
Anthe 2025 का रिजल्ट चरणबद्ध रूप में घोषित होगा। कक्षा 10 का परिणाम 24 अक्टूबर, कक्षा 7 से 9 का 29 अक्टूबर, कक्षा 5 और 6 का 1 नवंबर और कक्षा 11-12 का रिजल्ट 4 नवंबर को आएगा। सभी रिजल्ट एंथे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। यह परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 40 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे। कक्षा 5-9 के छात्रों के लिए सवाल Physics Chemistry Maths Biology और Mental Ability से होंगे। कक्षा 10 के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मेंटल एबिलिटी से, और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और मेंटल एबिलिटी से होंगे।

