बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। मुंबई आधारित ‘Unified Data-Tech Solutions Limited’ इन्नोवेटिव एवं कस्टमाइज्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन की विशेषज्ञ आईटी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। कंपनी के प्रर्वतकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से शेयरों की बिक्री की जा रही है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २६ मई को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: ‘Unified Data-Tech Solutions Limited’ का निगमन 2010 में हुआ था। यूनिफाइड डेटा-टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (यूडीटेक) एक मुंबई आधारित आईटी सेवा प्रदाता है जो नवीन और अनुकूलित टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्रदान करने में विशेषज्ञता रखती है।
कंपनी बैंकिंग, फाइनेंस और आईटी जैसे उद्योगों को सेवा प्रदान करते हुए डेटा सेंटर, वर्चुअलाइजेशन, साइबर सुरक्षा और नेटवर्किंग सहित आईटी समाधान प्रदान करती है। कंपनी ग्राहकों के साथ मिलकर सुरक्षित, लागत प्रभावी, उच्च प्रदर्शन समाधान और सहायता प्रदान करने के लिए काम करती है। कंपनी डेटा सेंटर, वर्चुअलाइजेशन, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित एप्लिकेशन डिलीवरी के लिए उत्पाद और सेवाएँ खरीदती है। कंपनी ओईएम की अधिकृत पार्टनर है, जो आईटी उत्पाद, सेवाएँ, रखरखाव और सदस्यता प्रदान करते हैं।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 95.50 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 9.71 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 112.81 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 10.40 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 266.80 करोड़ रुपए का राजस्व और 25.13 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 28 फरवरी 2025 तक की अवधि में कंपनी ने 203.66 करोड़ रुपए का राजस्व और 31.68 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 28 फरवरी 2025 तक की अवधि में कंपनी ने 15.55 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 26 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी के बिक्री शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के माध्यम से बुक बिल्डिंग प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू 5292000 शेयर 260 से 273 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 144.47 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। ओएफएस का लोट साइज 400 शेयरो का है यानी कि निवेशकों को एक लोट खरीदने के लिए 1,09,200 रुपए निवेश करने होंगे। आईपीओ का प्रबंधन बुक रनिंग लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

