Monday, June 29, 2026 |
Home EducationJECRC बना युवाओं की आवाज़ का मंच – ‘listen out loud’

JECRC बना युवाओं की आवाज़ का मंच – ‘listen out loud’

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर JECRC University  की एमपॉवर सेल द्वारा शनिवार को ‘listen out loud’ इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली और कॉलेज के छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें सेल्फ – एक्सप्रेशन का मंच प्रदान करना था। इस आयोजन में रयान इंटरनेशनल स्कूल   (जगतपुरा) और एसएरएन इंटरनेशनल स्कूल ने अहम भूमिका निभाई।  कार्यक्रम में प्रसिद्ध साइकोलॉजिस्ट और साइकियाट्रिस्ट, जय थाडे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ’माइंडस्पेस’ टॉक शो के माध्यम से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, करियर संबंधी चुनौतियों और संबंधों से जुड़ी समस्याओं पर महत्वपूर्ण जानकारी और सुझाव दिए। उनकी प्रेरणादायक बातें छात्रों के लिए मार्गदर्शन और समर्थन का सोर्स बनीं।
रचनात्मक एवं संवादात्मक गतिविधियाँ : इवेंट में कई इंटरैक्टिव और मनोरंजक ऐक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की विभिन्न कॉन्सेप्ट्स से जोडऩा था। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ शामिल थीं, जैसे ‘मानसिक स्वास्थ्य आपके लिए क्या है?’ बोर्ड, जिस पर छात्रों ने स्टिकी नोट्स से अपनी भावनाएँ साझा कीं; इमोशनल रेसोनेंस, जिसमें उन्होंने भावनाओं से जुड़ी पसंदीदा धुनें लिखीं; पिक्चर परसेप्शन, जो उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती है; और अनमास्किंग करेज, जिसने सेल्फ–एक्सप्रेशन और आत्म-विश्वास को बढ़ावा दिया।
JECRC University  के डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट, धीमांत अग्रवाल ने कहा कि ‘listen out loud’ जैसे आयोजन युवाओं को भावनात्मक रूप से व्यक्त करने का सुरक्षित मंच प्रदान करते हैं। वह इस पहल को भविष्य में और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी बेनिफिट हो सकें। वही यूनिवर्सिटी की मेंटल हैल्थ सेल के प्रमुख साइकोलॉजिस्ट, भगयश्री चैटर्जी एवं येशा मर्चेंट ने बताया कि ‘लिसन आउट लाउड‘’ एक आवाज़ थी उन दिलों की, जो अक्सर चुप रहते हैं। एमपावर सेल के इस प्रयास हर युवा को यह यकीन दिलाया कि ‘तुम्हारी बात मायने रखती है।’ यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि सेल्फ- एक्सेप्टेंस और मानसिक मज़बूती की ओर बढ़ाया गया एक प्रेरणादायक कदम था।
स्कूलों की भागीदारी : यह पहली बार था जब स्कूलों के छात्रों ने इस प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य वर्कशॉप में भागीदारी की, जो उनके लिए एक नया और समृद्ध अनुभव रहा। यह कैम्पैन मानसिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सोचने, समझने और खुलकर बोलने का एक सुरक्षित मंच प्रदान किया। JECRC University की एमपॉवर सेल द्वारा यह पहल निश्चित रूप से एक प्रेरणादायक कदम साबित हुई, जो युवाओं को मानसिक रूप से सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में सहायक है।

 



You may also like

Leave a Comment