Friday, August 28, 2026 |
Home EducationMahindra Holidays ने स्थानीय युवाओं को आजीविका देने के लिए द जॉब प्लस के साथ गठजोड़ किया

Mahindra Holidays ने स्थानीय युवाओं को आजीविका देने के लिए द जॉब प्लस के साथ गठजोड़ किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Mahindra Holidays & Resorts India Limited  ने देश भर में महिंद्रा समुदायों (कम्युनिटी) के बीच और रिसॉर्ट में एक क्रांतिकारी कौशल विकास और आजीविका सृजन कार्यक्रम शुरू करने के लिए द जॉब प्लस के साथ गठजोड़ किया है। यह पहल तेजी से विस्तृत होते आतिथ्य क्षेत्र के लिए भविष्य के लिए तैयार, समावेशी कार्यबल तैयार करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल से सशक्त करेगा और आतिथ्य क्षेत्र में प्रत्यक्ष रो?गार प्रदान करेगा। Mahindra राइज़ दर्शन – ‘अधिक समतावादी दुनिया के लिए जागें’ के अनुरूप है और यह कार्यक्रम हमारे समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, यह साझेदारी रणनीतिक रूप से वित्त वर्ष ‘30 तक अपनी कमरे की क्षमता को दोगुना कर 10,000 करने के एमएचआरआईएल के दीर्घकालिक दृष्टिकोण का समर्थन करती है। द जॉब प्लस के साथ सहयोग से रोजगार के अवसर पैदा करने और इस महत्वपूर्ण विस्तार योजना को साकार करने के लिए आवश्यक दक्ष और कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।
Mahindra Holidays & Resorts India Limited  की सीएचआरओ, तन्वी चोकसी ने कहा कि यह पहल रोजगार के अलावा समावेश, सशक्तिकरण और सतत प्रगति से जुड़ी है। स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाकर, हम अपने राइज़ दृष्टिकोण को जी रहे हैं, जिसका अर्थ है कि हम दूसरों को आगे बढऩे में मदद करने पर हम भी आगे बढ़ेंगे। यह साझेदारी हमारे विभिन्न रिसॉर्ट में सेवा उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए समावेशी विकास के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है।

 



You may also like

Leave a Comment