Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate WorldDollex Agrotech Limited के निदेशक मंडल की बैठक में राइट इश्यू के जरिए 49.43 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

Dollex Agrotech Limited के निदेशक मंडल की बैठक में राइट इश्यू के जरिए 49.43 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव मंजूर

by Business Remedies
0 comments
Dollex Agrotech Limited

जयपुर। मध्यप्रदेश के दतिया आधारित चीनी निर्माण एवं बिक्री के साथ इथेनॉल निर्माण करने वाली कंपनी डोलेक्स एग्रोटेक लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार, 25 अप्रैल, 2025 को दोपहर 02.30 बजे कंपनी के पंजीकृत कार्यालय 205, नरोली आर्केड 19/1, मनोरमा गंज, पलासिया स्क्वायर इंदौर, मध्य प्रदेश-452001 पर राइट इश्यू के जरिए 49.43 करोड़ रुपए जुटाने व अन्य प्रस्ताव मंजूर किए हैं।

रिकॉर्ड तिथि के अनुसार कंपनी के पात्र इक्विटी शेयरधारकों को राइट्स इश्यू के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके, कुल 49,43,66,400 रुपये (रुपये उनतालीस करोड़ तैंतालीस लाख छियासठ हजार चार सौ मात्र) की राशि जुटाई जाएगी। बैठक में ड्राफ्ट लेटर ऑफ ऑफर स्वीकृत किया गया। राइट इश्यू समिति स्थापित करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। राइट इश्यू के लिए मध्यस्थों, एजेंसियों, बैंकरों की नियुक्ति एवं अन्य संबंधित मामले को मान्य व स्वीकृत किया गया। राइट इश्यू का अनुपात 3:5 निर्धारित किया गया है यानी कि रिकॉर्ड तिथि तक शेयर धारण करने वाले निवेशक प्रत्येक 5 इक्विटी शेयर पर 3 राइट इश्यू शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment