नई दिल्ली। क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) सेक्टर की प्रमुख कंपनी देवयानी इंटरनेशनल लिमिटेड ने स्काई गेट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ-साथ इसके तीन ब्रांड ‘बिरयानी बाय किलो’, ‘गोइला बटर चिकन’ और ‘द भोजन’ में नियंत्रण हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। इस रणनीतिक कदम का उद्देश्य इन सुस्थापित ब्रांडों को अपने पोर्टफोलियो में एकीकृत करके भारतीय व्यंजन सेगमेंट में डीआईएल की उपस्थिति को बढ़ाना है। कौशिक रॉय और विशाल जिंदल द्वारा 2015 में स्थापित स्काई गेट भारत के खाद्य वितरण क्षेत्र में मजबूत कंपनी के रूप में उभरी। स्काई गेट ‘हांडी बिरयानी’ अवधारणा पेश करने वाली और ताजी तैयार बिरयानी डिलीवर करने वाली पहली कंपनियों में से एक है। इसका प्रमुख ब्रांड, बिरयानी बाय किलो (BBK), संगठित बिरयानी बाजार में अग्रणी है, जो ऑर्डर करने पर तैयार और पारंपरिक हांडी में डिलीवर की जाने वाली प्रामाणिक, दम-पकी हुई बिरयानी पेश करता है। रॉय और जिंदल के नेतृत्व में, स्काई गेट ने भारतीय उपभोक्ताओं की विविध पाक प्राथमिकताओं को पूरा करते हुए 40 से अधिक शहरों में 100 से अधिक स्टोर तक अपनी पहुंच का विस्तार किया है।
यह रणनीतिक कदम देवयानी इंटरनेशनल के अपने प्रस्तावों में विविधता लाने और हाउस ऑफ ब्रांड्स के संबंध में अपनी रणनीति को गहरा करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस अधिग्रहण के साथ, देवयानी इंटरनेशनल के ब्रांड पोर्टफोलियो में अब 10 मजबूत और विविध खाद्य और पेय ब्रांड शामिल हैं। इसमें हाल ही में शामिल किए गए टीलाइव, सनुक किचन और न्यूयॉर्क फ्राइज शामिल हैं। बिरयानी बाय किलो, गोइला बटर चिकन और द भोजन का अधिग्रहण भारत में सबसे तेजी से बढऩे वाली क्यूएसआर श्रृंखलाओं में से एक के रूप में देवयानी इंटरनेशनल की नेतृत्वकारी स्थिति को मजबूत करेगा।
देवयानी इंटरनेशनल के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष रवि जयपुरिया ने कहा कि “भारत की पसंदीदा खाद्य श्रेणी – बिरयानी को जोडक़र हम अपने ब्रांड पोर्टफोलियो को समृद्ध करने पर वास्तव में प्रसन्न हैं। जबकि हमारे पोर्टफोलियो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की विविधता है। हमने अपने पोर्टफोलियो में बहुत पसंद किए जाने वाले भारतीय भोजन के पारंपरिक और प्रामाणिक स्वादों को जोडऩे की आवश्यकता को पहचाना। स्काई गेट के साथ हमारी साझेदारी इस बात को संबोधित करती है, उनके असाधारण ब्रांडों, बिरयानी बाय किलो और गोइला बटर चिकन को हमारे साथ लाती है। बिरयानी पकाने के स्वाद और तकनीक पर स्काई गेट की पकड़ ने उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले और स्वादिष्ट व्यंजन देने में सक्षम बनाया है, जिससे वे उद्योग में अलग और अग्रणी बन गए हैं।”

