बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
होटल ताज पैलेस में आयोजित टाइम्स गु्रप ग्लोबल बिजनेस समिट 2025 के 9वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के रूप में कारोबारियों, उद्यमियों और विदेशी गणमान्य अतिथियों को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के व्यापक सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और कारोबारियों में उत्साह बढ़ रहा है। उन्होंने कहा द्घस्र विकसित भारत की दिशा में हमारी यात्रा में निजी क्षेत्र एक अहम भागीदार है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले समिट में जो वादे किए गए थे, वे सभी पूरे किए गए हैं, और यही इस ग्लोबल समिट का महत्व है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत में आर्थिक सुधार, खासकर बैंकिंग सेक्टर में, अच्छे नतीजे दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 1.25 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक मुनाफा दर्ज किया है। व्यापार को आसान बनाने के लिए सरकार अब डि-रेग्युलेशन कमीशन की शुरुआत कर रही है, जिससे सरकारी दखल कम होगा और कारोबार करने के नियमों को सरल बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में निजी क्षेत्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी निवेश के लिए खोलने पर मिली शानदार प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर, अब हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी निजी भागीदारी के लिए खोलने जा रहे हैं। इससे देश के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी और मजबूत होगी। देश की बैंकिंग व्यवस्था पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दशक पहले भारत की बैंकिंग प्रणाली संकट में थी। करोड़ों लोग औपचारिक बैंकिंग सेवाओं से बाहर थे और ऋण पाना आसान नहीं था। लेकिन आज हमने इस स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है और हर नागरिक के लिए वित्तीय सेवाएं सुलभ बना दी हैं। उन्होंने कहा कि जिसे कभी असंभव माना जाता था, वह आज हकीकत बन चुका है। अब बैंकिंग सेवाएं देश के हर कोने तक पहुंच रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि बैंक रहित लोगों को बैंकिंग सुविधा देना, असुरक्षित लोगों को सुरक्षा देना और जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता देना—यही हमारी रणनीति है।

