Saturday, March 14, 2026 |
Home » Skoda Auto India ने Jaipur में नए शोरूम ‘Saisha Motors’ का उद्घाटन किया

Skoda Auto India ने Jaipur में नए शोरूम ‘Saisha Motors’ का उद्घाटन किया

by Business Remedies
0 comments
Skoda Auto India saisha motors

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। Skoda Auto India ने अपने जयपुर शोरूम को अधिक सुविधाजनक स्थान टोंक रोड पर स्थानांतरित कर दिया है। यह नया और आधुनिक शोरूम 9000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और दो मंजिलों में विभाजित है। यहाँ ग्राहक नए-नवीनतम मॉडल्स के साथ-साथ स्कोडा सर्टिफाइड प्री-ओन्ड कार्स की पूरी रेंज का अनुभव ले सकते हैं। साईशा मोटर्स के साथ साझेदारी में स्थापित इस शोरूम का उद्घाटन स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर पेट्र जानेबा और साईशा मोटर्स के डीलर प्रिंसिपल साई गिरिधर की उपस्थिति में किया गया। इस विशेष अवसर पर कुल 51 नए स्कोडा कायलैक वाहन वितरित किए गए।उद्घाटन के अवसर पर, पेट्र जानेबा, ब्रांड डायरेक्टर, स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा, 2025 भारत में स्कोडा ब्रांड के लिए एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, जिसका नेतृत्व हमारी नई सब-4 मीटर स्ङ्क, कायलाक के लॉन्च से हो रहा है। हमने हाल ही में कायलाक की डिलीवरी शुरू की है और हम नए ग्राहकों को स्कोडा परिवार में शामिल होते देखने के लिए उत्साहित हैं। भारत, यूरोप के बाहर हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक बना हुआ है। हम पूरे देश में स्कोडा ब्रांड को और करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि अधिक से अधिक शहरों और समुदायों तक पहुँच बनाई जा सके। यह नया शोरूम हमारे वैश्विक मानकों के अनुरूप एक बेहतरीन, निर्बाध और शानदार कार स्वामित्व अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है। हम साईशा मोटर्स के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

Saisha Motors के डीलर प्रिंसिपल, Sai Girdhar ने कहा,हमें स्कोडा ऑटो इंडिया के साथ अपनी भागीदारी को इस नए शोरूम के माध्यम से आगे बढ़ाने पर गर्व है। यह सुविधा हमें अपने ग्राहकों को एक बेहतर रिटेल अनुभव देने में सक्षम बनाएगी, जिससे जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहक विश्वस्तरीय सेवा और आतिथ्य का लाभ उठा सकेंगे। हम ग्राहकों को एक अधिक इंटरैक्टिव और आकर्षक माहौल में स्कोडा कारों की विस्तृत रेंज को एक्सप्लोर करने के लिए आमंत्रित करते हैं।



You may also like

Leave a Comment