– वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने दर्ज किया रिकॉर्ड 17.7 फीसदी का एसएसजी,
– वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 34 फीसदी की वृद्धि के साथ अर्जित किया 72.5 करोड़ रुपए का उच्चतम तिमाही ईबिटा।
– वित्तीय वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही कंपनी ने 43 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ वर्ष दर वर्ष 34.4 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया।
– कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या हुई 576, नौमाही में स्टोर 43 जोड़े गए।
नई दिल्ली। पूरे भारत में उपस्थिति के साथ भारत के अग्रणी एकीकृत वस्त्र रिटेल कंपनियों में से एक, कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौमाही की अवधि के लिए अपने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी ने रिकॉर्ड ऐतिहासिक वित्तीय प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि कंपनी 3 दशकों से अधिक की उपस्थिति के साथ कैंटाबिल के ब्रांडनेम के तहत परिधानों की डिजाइनिंग, निर्माण, ब्रांडिंग और खुदरा बिक्री के व्यवसाय में कार्यरत है।
31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए एकल वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य बिंदु :
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में दर्ज 174.5 करोड़ रुपए के मुकाबले 28 फीसदी बढ़कर 222.9 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ईबिटा वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में दर्ज 53.9 करोड़ रुपए के मुकाबले 28 फीसदी बढ़कर 72.5 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ईबिटा मार्जिन 32.5 फीसदी दर्ज किया गया जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 30.9 फीसदी था।
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में दर्ज 24.1 करोड़ रुपए के मुकाबले 43 फीसदी बढ़कर 34.4 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 15.4 फीसदी दर्ज किया गया जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 13.8 फीसदी था।
31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही के लिए एकल वित्तीय प्रदर्शन के मुख्य बिंदु :
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में परिचालन से राजस्व वित्त वर्ष 2024 की नौमाही में दर्ज 421.3 करोड़ रुपए के मुकाबले 19 फीसदी बढ़कर 502 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है।
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में ईबिटा वित्त वर्ष 2024 की नौमाही में दर्ज 117.9 करोड़ रुपए के मुकाबले 24 फीसदी बढ़कर 146.4 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में ईबिटा मार्जिन 28 फीसदी दर्ज किया गया जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 29.2 फीसदी था।
▪ 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024 की नौमाही में दर्ज 43.9 करोड़ रुपए के मुकाबले 19 फीसदी बढ़कर 52.3 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 10.4 फीसदी दर्ज किया गया जो कि वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में भी 10.4 फीसदी था।
मुख्य फोकस क्षेत्र: * कंपनी का फोकस एसएसजी में सुधार, मौजूदा उत्पाद श्रेणियों के भीतर नई और ताजा रेंज पेश करके उत्पाद सुधार पर ध्यान केंद्रित करने, इन्वेंट्री प्रबंधन करने और ट्रैकिंग करने पर है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्टोर के कर्मचारियों को बेहतर बिक्री हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और इस तरह एसएसजी में सुधार हो और मार्जिन पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।
• खुदरा उपस्थिति में वृद्धि के लिए खुदरा उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में रणनीति को जारी रखते हुए, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने शुद्ध 43 स्टोर जोड़े, जिससे 31,दिसंबर 2024 तक कुल संख्या 576 स्टोर हो गई। कंपनी का इरादा अगले 2 वर्षों में अपने स्टोरों की संख्या 700 से अधिक तक बढ़ाने का है। कंपनी का लक्ष्य विशेषतौर पर महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की दुकानों पर अधिक ध्यान केंद्रित करके टियर 2 और टियर 3 शहरों में अपनी पहुंच में सुधार करना है।
* कंपनी प्रबंधन का मानना है कि कंपनी दक्षता में सुधार एवं प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल करने के लिए लागत कम करने और दक्षता हासिल करने वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करे। कंपनी ने कॉर्पोरेट कार्यालय के साथ-साथ नई बहु स्तरीय वेयरहाउसिंग सुविधा में निवेश किया है, जिसके परिणामस्वरूप कम लागत, उच्च दक्षता और बेहतर इन्वेंट्री और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन सुनिश्चित होगा।
परिणामों और प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विजय बंसल ने कहा कि “हमें विभिन्न बेंचमार्क स्थापित करते हुए वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के लिए ऐतिहासिक तिमाही प्रदर्शन की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है। तिमाही के दौरान कंपनी ने 17.7 फीसदी का रिकॉर्ड एसएसजी हासिल किया गया जो हमारे ब्रांड की मजबूती को रेखांकित करता है। चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बावजूद, तिमाही राजस्व और कर पश्चात लाभ (पीएटी) में ऐतिहासिक ऊंचाई की उपलब्धि, हमारे ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण का प्रमाण है, ब्रांड के प्रतिस्पर्धी लाभ और निरंतर विकास और बाजार नेतृत्व के लिए इसकी क्षमता को उजागर करती है। हम ग्राहक सुविधा बढ़ाने, हमारे ब्रांड प्रस्ताव को मजबूत करने और विस्तारित बाजार उपस्थिति और विविध पेशकशों के माध्यम से व्यापार वृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बहुआयामी रणनीति को क्रियान्वित करने पर केंद्रित हैं। प्रत्यक्ष कर कटौती सहित स्थायी उपायों के माध्यम से उपभोक्ता मांग को बढ़ावा देने की सरकार की रणनीति है, जिससे वांछनीय परिणाम उत्पन्न होने की आशा है। उपभोक्ता भावना में समग्र पुनरुद्धार से उन कंपनियों को अत्यधिक लाभ होने की उम्मीद है जिन्होंने मजबूत ब्रांड इक्विटी बनाने, ग्राहक संबंधों को पोषित करने और एक ठोस बाजार उपस्थिति स्थापित करने में निवेश किया है। हम गियर बदलने, उभरते अवसरों को भुनाने और फैशन परिधान क्षेत्र में एक नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विस्तार के मोर्चे पर, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की नौमाही के दौरान 43 स्टोर (शुद्ध) खोलकर अपनी स्टोर विस्तार रणनीति को तेज कर दिया है।”

