Saturday, July 4, 2026 |
Home Corporate WorldSignoria Creations Limited को Central Drugs Standard Control Organization, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने Class A or Class B Medical Device की बिक्री और वितरण के लिए विनिर्माण लाइसेंस को मंजूरी दे दी

Signoria Creations Limited को Central Drugs Standard Control Organization, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने Class A or Class B Medical Device की बिक्री और वितरण के लिए विनिर्माण लाइसेंस को मंजूरी दे दी

by Business Remedies
0 comments
Signoria Creations Limited

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख महिला परिधान निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी सिगनोरिया क्रिएशंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने क्लास ए या क्लास बी मेडिकल की बिक्री और वितरण के लिए विनिर्माण लाइसेंस को मंजूरी दे दी है। इन उत्पादों का नाम सर्जिकल गाऊन और आइसोलेशन गाऊन है।

यह करती है कंपनी: 2019 में स्थापित, सिग्नोरिया क्रिएशन लिमिटेड महिलाओं के कपड़े जैसे कुर्तियां, पैंट, टॉप, को-ऑर्ड सेट, दुपट्टा और गाउन बनाती और बेचती है।
कंपनी की दो विनिर्माण इकाइयाँ, यूनिट ढ्ढ और यूनिट ढ्ढढ्ढ, मानसरोवर और सांगानेर, जयपुर, राजस्थान में स्थित हैं। 08 सितंबर, 2022 को, कंपनी ने मौजूदा कपड़ा निर्माण कारखाने के पास एच1-74, क्रढ्ढढ्ढष्टह्र औद्योगिक क्षेत्र, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान – 302020 में 501.33 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए कारखाने की कुल परिचालन क्षमता गुणवत्ता वाले कपड़ों के 4,77,000 से अधिक पीसेज है। नई निर्माण इकाई से कंपनी की निर्माण क्षमता बढ़ गई है।
बिजनेस डायवर्सिफिकेशन: कंपनी ने जुलाई 2024 को सूचित किया था कि कंपनी कपड़ा व्यवसाय के अलावा एक अतिरिक्त व्यवसाय भी शुरू कर रही है। व्यवसाय के विविधीकरण के लिए कंपनी सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा किट, औद्योगिक श्रमिकों के लिए सुरक्षा किट, अस्पतालों के लिए गैर-बुना/बुना कवर और डिस्पोजेबल/सर्जिकल आइटम, स्कूल यूनिफॉर्म, ऑफिस यूनिफॉर्म, मास्क, शू कवर, सर्जिकल गाउन, ओटी ड्रेस पुरुष/महिला, सरकारी संस्थानों की यूनिफॉर्म, फेस मास्क जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) के निर्माण, आपूर्ति और विपणन का व्यवसाय शुरू कर रही है।

 



You may also like

Leave a Comment