Friday, August 21, 2026 |
Home Educationआशाएं क्लब : JECRC के रक्तदान अभियान में सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रहित, जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान

आशाएं क्लब : JECRC के रक्तदान अभियान में सैकड़ों यूनिट रक्त संग्रहित, जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
रक्तदान को ‘जीवनदान’ के रूप में देखा जाता है, और इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से आशाएं क्लब, JECRC ने आज अपने कैंपस में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
यह शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम तक चलता रहा, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर का सफल संचालन विभिन्न ब्लड बैंकों के सहयोग से किया गया, जिनमें नारायणा, स्वास्थ्य कल्याण, जयपुरिया, महात्मा गांधी, अर्जुन, एसडीएमएस, रिलीफ और गुरुकुल ब्लड बैंक शामिल थे। शिविर का उद्घाटन प्रतिष्ठित मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ,। मुख्य अतिथियों में डॉ. रामेश्वर सिंह (आईपीएस), तेजस्विनी गौतम (आईपीएस, डीसीपी ईस्ट), अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा सिहाग, प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी राजू लाल चौधरी, पूर्व भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान सत प्रकाश यादव, और श्री सैयद अकबरुद्दीन शामिल थे।
साथ ही, भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी और कूटनीतिक विशेषज्ञ, ऐम्बैसडर सय्यद अकबरुद्दीन और सिद्धार्थ राजहंस, जो नीति अधिकारी और हृ विचारक हैं, इस आयोजन में रक्तदान शिविर में भाग लेने के बाद विकसित भारत और भारत के बहुपक्षीय दृष्टिकोण विषय पर सत्र में शिरकत किए।
कार्यक्रम में जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के कानून और लिबरल स्टडीज के 500 से अधिक छात्र भी शामिल हुए। इन छात्रों ने इस विशेष सत्र से भारत की आर्थिक स्थिति, वैश्विक साझेदारी और समावेशी वैश्विक शासन पर महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा, कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। यह एक ऐसा दान है, जो किसी व्यक्ति की जान बचाने में मदद करता है। इसी क्रम में तेजस्विनी गौतम ने रक्तदान को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम बताया
इस शिविर में आशाएं क्लब की अपील पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान, युवा वर्ग में खासा उत्साह देखा गया। कई छात्र पहली बार रक्तदान करने आए और इस अनुभव को बेहद संतोषजनक बताया। शिविर में 598 रक्तदाताओं ने अपना योगदान दिया। इनमें न केवल जेईसीआरसी के छात्र और कर्मचारी शामिल थे, बल्कि आसपास के स्थानीय निवासी भी बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचे। आशायें पिछले 17 वर्षों से रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है और अब तक 20000 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है। कार्यक्रम के अंत में, आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, ब्लड बैंकों और मुख्य अतिथियों को धन्यवाद दिया।



You may also like

Leave a Comment