मुंबई, भारत- 30 अक्टूबर, 2024,Indus Ind Bank ने आज डिजिटल एस्क्रो प्लेटफ़ॉर्म ट्रस्टमोर (एस्क्रोपे) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की, जो पूरे भारत में निर्बाध और सुरक्षित डिजिटल एस्क्रो सेवाएँ प्रदान करेगा। इस सहयोग के माध्यम से, इंडसइंड बैंक एस्क्रो सेवाओं का उपयोग करने वाले ग्राहकों को बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं के अपने सभी प्रॉडक्ट्स का विस्तार करेगा, जिससे लेन-देन की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी। इसके अतिरिक्त, ट्रस्टमोर के ग्राहक, जिनमें व्यवसाय और व्यक्ति दोनों शामिल हैं, इंडसइंड बैंक द्वारा समर्थित ऑन-डिमांड, विश्वसनीय डिजिटल एस्क्रो समाधान से लाभान्वित होंगे।
इंडसइंड बैंक के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से, ट्रस्टमोर ने फ़ाइनेंस संबंधी ईको सिस्टम के भीतर अपने फुटप्रिंट का विस्तार किया है और सुरक्षित लेनदेन के प्रबंधन में उद्योगों में उद्यमों का समर्थन किया है। आईएफएससीए द्वारा अधिकृत भारत की पहली कंपनी ट्रस्टमोर ने 150,000 से अधिक व्यवसायों को अपने साथ जोड़ा है। इसे डिजिटल अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार की गई अपनी उन्नत डिजिटल एस्क्रो तकनीक के लिए जाना जाता है।
इस साझेदारी के बारे में जानकारी देते हुए, इंडसइंड बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और डिप्टी सीईओ श्री अरुण खुराना ने कहा, ‘‘इंडसइंड बैंक में हम अपने ग्राहकों को सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल बैंकिंग समाधानों के साथ सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इस सहयोग के माध्यम से, हमारा लक्ष्य डिजिटल एस्क्रो सेवाओं में नए मानक स्थापित करना है और व्यवसायों और व्यक्तियों को अपने लेनदेन को आत्मविश्वास के साथ प्रबंधित करने के लिए एक निर्बाध और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।’’
ट्रस्टमोर के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विन चावला ने कहा, ‘‘ट्रस्टमोर अपने कामकाज के 10वें वर्ष में है और इसी दौरान हम देश में अपने एस्क्रो समाधानों का विस्तार करने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ साझेदारी करके प्रसन्न है। यह सहयोग डिजिटल इंडिया में आधुनिक व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करने वाली सुरक्षित, सुव्यवस्थित और विश्वसनीय डिजिटल एस्क्रो सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।’’

