Saturday, July 18, 2026 |
Home Banking and InsuranceICICI Lombard ने क्लिेम सेटलमेंट के लिए बनाया 24/7 हेल्प डेस्क

ICICI Lombard ने क्लिेम सेटलमेंट के लिए बनाया 24/7 हेल्प डेस्क

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/ओडिशा
हाल ही में ओडिशा के तटीय जिलों से टकराने वाले भीषण चक्रवात (साइक्लोन) दाना ने इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। जिसके बाद प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल ICICI Lombard ने इस तूफान से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। साथ ही इस कठिन समय में ओडिशा के प्रभावित सभी लोगों के साथ अपनी एकजुटता भी दिखाई है।
जब चक्रवात दाना ओडिशा के तटीय इलाकों और पश्चिम बंगाल के भी कुछ हिस्सों से टकराया तो इन इलाकों में हवा की रफ्तार 110 किमी/घंटा से अधिक थी और तूफानी हवा के साथ भारी बारिश ने इन इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया। जिसे देखते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने अपने ग्राहकों और समुदायों की सुरक्षा और भलाई के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। ICICI Lombard ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे स्थानीय अधिकारियों और इमरजेंसी एडवाइजरी के जरिए अपडेट रहकर अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। आईसीआई-सीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस का मानना है कि इस तीव्रता की प्राकृतिक आपदाओं के चलते अप्रत्याशित डैमेज और नुकसान हो सकता है। चक्रवात दाना से प्रभावित पॉलिसीधारकों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए, इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए एक समर्पित हेल्प डेस्क बनाया है। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड की टीम इस कठिन समय के दौरान बिना रुकावट सहायता प्रदान करने के लिए 24/7 उपलब्ध है।

 



You may also like

Leave a Comment