आईना दिखाओ फाउंडेशन और रंग कलश संस्था जयपुर की ओर से 21 दिसंबर 2024 को आयोजित होगा इवेंट
बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। आईना दिखाओ फाउंडेशन और रंग कलश संस्था जयपुर की ओर से 21 दिसंबर 2024 को जयपुर में राजस्थानी घूमर फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इवेंट के पोस्टर की प्रथम कॉपी मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेशजी को निमंत्रण के रूप में 23 अक्टूबर को इवेंट से जुड़े लोगों ने भेंट की और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।
इवेंट के संयोजक और रंग कलश संस्था के सचिव नंद के पारीक, आईना दिखाओ फाउंडेशन के फाउंडर व एक्टर आर्यन माहेश्वरी, संस्था की सचिव व एक्ट्रेस शिवानी पुरोहित ने बताया कि जयपुर में विश्व का लोकप्रिय घूमर नृत्य का भव्य आयोजन पारीक कॉलेज बनी पार्क के पराशर गार्डन में आयोजित किया जा रहा है़। जयपुर शहर की 5,000 से ज्यादा महिलाएं घूमर नृत्य करके वल्र्ड रिकॉर्ड बनाएगी। उक्त कार्यक्रम देश के वीर शहीदों की वीरांगनाओं और वृध् आश्रमों की सहायतार्थ किया जा रहा है़।
पोस्टर के विमोचन के अवसर पर समाजसेवी सुमित्रा पारीक, रंग कलश संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, रचना पारीक, कल्पना पुरोहित, अध्यक्ष पारीक महासभा समिति (महिला प्रकोष्ट) उर्मिला जांगिड़, समाज सेविका आभा बाढ़दार, अनुराधा सोलंकी और निशा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रही। इस दौरान सभी ने गणेश मंदिर के बाहर इवेंट के पोस्टर का विमोचन किया। घूमर कार्यक्रम में डांस प्रक्टिस के लिए जयपुर के अलग अलग एरिया में 5 दिवसीय ट्रैनिंग दी जाएगी। वर्कशॉप व रजिस्ट्ररेशन के लिए 9887899956 पर संपर्क कर सकते है़।

