Wednesday, July 1, 2026 |
Home AutomobileBSE – SME सूचीबद्ध कंपनी ‘Containe Technologies Ltd, Hyderabad’ प्रेफरेंशियल वारंट के माध्यम से इक्कीस करोड़ सात लाख रुपये जुटा रही है

BSE – SME सूचीबद्ध कंपनी ‘Containe Technologies Ltd, Hyderabad’ प्रेफरेंशियल वारंट के माध्यम से इक्कीस करोड़ सात लाख रुपये जुटा रही है

by Business Remedies
0 comments
'Containe Technologies Pvt Ltd, Hyderabad'

नई दिल्ली।’Containe Technologies Ltd, Hyderabad’ Automobile safety and GPS Solution के व्यवसाय में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। हाल ही में बीएसई एसएमई एक्सचेंज पर ‘कंपनी द्वारा साझा किए गए बोर्ड मीटिंग के नतीजे के अनुसार, हमने पाया कि दिग्गज निवेशक एवं उद्यमी, डॉ गौरव मित्तल ने प्रेफरेंशियल वारंट के माध्यम से ‘Containe Technologies Ltd (CTPL)’ में निवेश के लिए आवेदन किया है।

2008 में निगमित ‘Containe Technologies Ltd’, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ऑटोमोबाइल सुरक्षा और जीपीएस समाधान के व्यवसाय में है और 30 सितंबर, 2022 से BSE – SME पर सूचीबद्ध है। कंपनी प्रौद्योगिकी-आधारित इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल ऑटोमोटिव उत्पाद की एक विस्तृत श्रृंखला बनाती है। कंपनी ने 5 सितंबर 2024 को बीएसई एसएमई एक्सचेंज के साथ बोर्ड मीटिंग के नतीजे साझा किए थे। जिसके बाद से कंपनी के शेयर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। BSE SME Exchange पर दिए गए बोर्ड मीटिंग के नतीजे के मुताबिक, डॉ. गौरव मित्तल और अदित मित्तल ने मिलकर प्रेफरेंशियल वारंट रूट के जरिए कंपनी में 11.77 फीसदी हिस्सेदारी के लिए आवेदन किया है।

‘Containe Technologies Ltd’ द्वारा साझा किए गए बोर्ड बैठक के नतीजे के अनुसार, कंपनी प्रेफरेंशियल वारंट के माध्यम से इक्कीस करोड़ सात लाख रुपये जुटा रही है। इस फंड के माध्यम से, कंपनी बाजार के लिए आवश्यक नए उत्पादों को विकसित करने के साथ-साथ मौजूदा उत्पादों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना चाहती है।



You may also like

Leave a Comment