288

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय, जयपुर में अंचल प्रमुख आर. के बाजपेयी, उप अंचल प्रबंधक राजेन्द्र सिंह, उप महाप्रबंधक एस. एस सिंह, अन्य उच्चाधिकारीगण द्वारा समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। साथ ही, अंचल कार्यालय द्वारा स्टाफ के 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को उच्चधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

