Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate Worldएंजेल वन वेल्थ की भारत में उभरते एचएनआई यूएचएनआई ग्राहकों पर नजर, बड़ा दांव लगाया

एंजेल वन वेल्थ की भारत में उभरते एचएनआई यूएचएनआई ग्राहकों पर नजर, बड़ा दांव लगाया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड (एओडब्ल्यू) डोमेन विशेषज्ञता और इनोवेटिव टेक एप्लीकेशन के तालमेल के माध्यम से भारत के समृद्ध एचएनआई और यूएचएनआई ग्राहकों के लिए वेल्थ मैनेजमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। एंजेल वन द्वारा रणनीतिक रूप से समर्थित – एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड तीन इंटीग्रेटेड बिजनेस वर्टिकल – एचएनआई, यूएचएनआई और अल्टरनेटिव एसेट्स को मिलाकर एक ओमनी चैनल वेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म वेल्थ मैनेजर्स, मार्केट के रणनीतिकारों और टैक्नोलॉजी के विशेषज्ञों की एक टीम के सहयोग से बेहतर निवेश रणनीतियों को निर्बाध सर्विस डिलीवरी के साथ जोड़ता है।
देश में वेल्थ मैनेजमेंट का आउटलुक तेजी से विकसित हो रहा है। उद्योग रिपोर्टों के अनुसार, भारत की एचएनआई आबादी का 16 प्रतिशत सीएजीआर की दर से 2027 तक 1.65 मिलियन तक बढऩे का अनुमान है। एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड की रणनीति तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जो एचएनआई और यूएचएनआई सेगमेंट्स की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं। इन तीन स्तंभों में विविध परिसंपत्ति वर्गों में व्यापक निवेश उत्पाद, ग्राहकों के लिए टैक्नोलॉजी-संचालित पहुंच और रिलेशनशिप मैनेजरों और बाजार से संबंधित गहरे विजन से लैस शीर्ष-स्तरीय प्रतिभाओं को सपोर्ट करना है। इस दृष्टिकोण को अपनाकर एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड का लक्ष्य नए युग के तकनीकी इन्फ्रास्टक्चर का उपयोग करके निवेश रणनीतियों में इनोवेशन की बाधाओं, उच्च परिचालन लागत और उच्च शुल्क जैसी उद्योग चुनौतियों को दूर करना है। एंजेल वन द्वारा निवेश की गई 2.5 अरब रुपये की पूंजी का इस्तेमाल मुख्य तकनीकी बुनियादी ढांचे को विकसित करने में किया जाएगा। साथ ही, एआई और एनालिटिक्स का लाभ उठाने, प्रमुख बाजारों में उपस्थिति का विस्तार करने और क्यूरेटेड, विशेषज्ञ-नेतृत्व वाली उत्पाद रणनीतियों और सुइट्स को विकसित करने के लिए भी इस फंड का उपयोग किया जाएगा। एंजेल वन लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने कहा कि एंजेल वन वेल्थ के माध्यम से हमारा लक्ष्य टेक्नोलॉजी का लाभ उठाते हुए इनोवेशन में सबसे आगे रहकर ग्राहकों के एक विस्तृत स्पेक्ट्रम की जरूरतों को पूरा करना है। श्रीकांत के नेतृत्व में अनुभवी निवेश पेशेवरों की टीम के पास डोमेन संबंधी मजबूत जानकारी है जो हमें विकसित हो रहे वेल्थ लैंडस्केप का लाभ उठाने में सक्षम बनाती है।एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्रीकांत सुब्रमण्यन ने कहा, कि हम भारत के एचएनआई और यूएचएनआई सेगमेंट के लिए गहन डोमेन विशेषज्ञता और टैक्नोलॉजी की शक्ति के आधार पर वेल्थ मैनेजमेंट के परिदृश्य को पूरी तरह बदलना चाहते हैं। हम इस यात्रा में एंजेल वन के रणनीतिक सपोर्ट से खुश हैं, क्योंकि हमें उनके तकनीकी कौशल का लाभ भी मिल रहा है। हम एक ऐसे सॉल्यूशन का निर्माण कर रहे हैं जो डिजिटल बुनियादी ढांचे और नए युग की तकनीक के माध्यम से एक विश्वसनीय वेल्थ मैनेजर के मूल्य को बढ़ाएगा। 2.5 अरब रुपये के पूंजी निवेश के बाद से एंजेल वन वेल्थ लिमिटेड ने विकास के लिए आधार तैयार करना शुरू कर दिया है।
प्रमुख उपलब्धियां :
एक एडवाइजरी काउंसिल का गठन, जिसमें अपने इन-हाउस डोमेन अनुभव के 100 से अधिक मानव-वर्षों का और अधिक लाभ उठाने का लक्ष्य सामने रखा गया है। यह एडवाइजरी काउंसिल रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उद्योग के विचारकों से युक्त होगी। साथ ही मैक्रो ट्रेंड और एसेट क्लास पोजिशनिंग पर विजन प्रदान करने वाले सेक्टर विशेषज्ञों के साथ एक थिंक टैंक, प्रतिस्पर्धी बढ़त को बढ़ाने वाली एक प्रोडक्ट अप्रूवल कमेटी और निवेश नीतियों और फंड प्रदर्शन की देखरेख करने वाली एक इनवेस्टमेंट कमेटी भी बनाई गई है।
वेल्थ मैनेजर, निवेश पेशेवरों और तकनीकी विशेषज्ञों की 60-सदस्यीय टीम।
30 फीसदी विविधता और 32 वर्ष की औसत आयु एक समावेशी कार्य संस्कृति को बढ़ावा देती है।
वेल्थ कंसोलिडेशन, एनालिटिक्स, पोर्टफोलियो गवर्नेंस के लिए इन-हाउस फिनटेक स्टेक साथ ही नए उपयोग के मामलों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए एक एआई इनोवेशन लैब।

 



You may also like

Leave a Comment