बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफ ोन ब्रांड, RealMe ने अपने स्मार्टफोन और एआईओटी पोर्टफोलियो में लंबे इंतजार के बाद सबसे आधुनिक उत्पाद – रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी, रियलमी वॉच एस2 और रियलमी बड्स टी310 पेश किए। रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी में दो मॉडल, रियलमी 13 प्रो 5जी और रियलमी 13 प्रो 5जी शामिल हैं। इसमें एआई के साथ अल्ट्रा क्लियर कैमरा है, जो इंप्रेशनिज़्म के महान मास्टर, क्लॉड मोनेट से प्रेरित आकर्षक डिज़ाईन के साथ अत्याधुनिक कैमरा टेक्नोलॉजी पेश करता है। इस लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा – हम आज रियलमी 13 प्रो सीरीज़ 5जी, रियलमी बड्स टी310 और रियलमी वॉच एस2 पेश करके बहुत उत्साहित हैं। युवा यूज़र्स की जरूरतों को समझकर हमने अपने नैक्स्ट एआई लैब और एआईयूआई पॉपुलाईजऱ प्लान की घोषणा की, जिसका उद्देश्य नैक्स्ट जनरेशन के एआई अनुभवों को अगले तीन सालों में कम से कम 100 मिलियन यूजर्स तक पहुंचाना है। क्वालकॉम इंडिया प्राईवेट लिमिटेड में मोबाईल, कंप्यूट और एक्सआर बिजऩेस हेड, सौरभ अरोड़ा ने कहा – हम भारत में यूज़र्स को प्रीमियम स्मार्टफ ोन अनुभव प्रदान करने के लिए अपनी दीर्घकालिक साझेदारी आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

