बिजऩेस रेमेडीज
मुख्य बिंदु : शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 159 प्रतिशत बढक़र वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 3,252 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में यह 1,255 करोड़ था। आस्तियों पर प्रतिलाभ वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 0.34 प्रतिशत से बढक़र वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 0.82 प्रतिशत हो गया। इक्विटी पर रिटर्न वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 7.50 प्रतिशत से बढक़र वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 16.82 प्रतिशत हो गया। शुद्ध ब्याज आय वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 9,504 करोड़ से बढक़र वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 10,476 करोड़ हो गई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.23 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है।
वैश्विक शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 3.07 प्रतिशत रहा है। परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.27 प्रतिशत से बढक़र वित्त वर्ष 25 की प्रथम तिमाही में 6,581 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यह 5,968 करोड़ था। जीएनपीए अनुपात वर्ष दर वर्ष आधार पर 275 बीपीएस से सुधरकर जून 2024 को 4.98 प्रतिशत हो गया, जो जून 2023 को 7.73 प्रतिशत था। एनएनपीए अनुपात जून 23 से वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 138 बीपीएस सुधरकर जून 24 को 0.60 प्रतिशत हो गया, जो जून 2023 को 1.98 प्रतिशत था। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडब्ल्यूओ सहित) जून 2024 को वर्ष दर वर्ष आधार पर 607 बीपीएस से सुधरकर 95.90 प्रतिशत हो गया, जो जून 2023 को 89.83 प्रतिशत था। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडब्ल्यूओ को छोडक़र) जून 2023 में 75.84 प्रतिशत से जून 2024 को 1259 बीपीएस से सुधरकर 88.43 प्रतिशत हो गया। स्लिपेज अनुपात जून 2024 को वर्ष दर वर्ष आधार पर 43 बीपीएस से सुधरकर 0.76 प्रतिशत हो गया, जो जून 2023 को 1.19त्न था। क्रेडिट लागत 167 बीपीएस से सुधरकर वित्त वर्ष 2024 की प्रथम तिमाही में 1.99 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 0.32 प्रतिशत हो गया। वैश्विक कारोबार वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 10.03 प्रतिशत बढक़र जून 2024 को 24,36,929 करोड़ हो गया, जो जून 2023 को 22,14,741 करोड़ था। वैश्विक जमाराशियों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो जून 2024 को 14,08,247 करोड़ रुपये हो गई, जो जून 2023 में 12,97,905 करोड़ रुपये थी। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12.20 प्रतिशत से बढक़र जून 2024 को 10,28,682 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2023 को 9,16,836 करोड़ रुपये था। सी.डी. अनुपात जून 2024 में सुधरकर 73.05 प्रतिशत हो गया, जबकि मार्च 2024 में यह 71.79 प्रतिशत और जून 2023 में 70.64 प्रतिशत था।
प्रमुख मापदंडों में व्यावसायिक प्रदर्शन : जमाराशियां, बचत जमाराशियाँ 4.4 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज करते हुए 4,84,377 करोड़ हो गईं। जून 2024 में चालू जमा राशि 64,702 करोड़ थी। कासा जमा राशि 3.4 प्रतिशत की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज करते हुए 5,49,079 करोड़ हो गई। जून 2024 में बैंक का कासा हिस्सा 40.08 प्रतिशत रही 7 रिटेल सावधि जमा (3 करोड़ से कम) में जून 2024 में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 5,85,598 करोड़ हो गई। अग्रिम जून 2024 में कुल रिटेल ऋण14.4 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष बढक़र 2,34,564 करोड़ हो गया। बैंक ने कोर रिटेल अग्रिम के तहत 15.5त्न की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्ज की। कोर रिटेल ऋण के भीतर: आवास ऋण 14.7 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष बढक़र 1,01,796 करोड़ हो गया। वाहन ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 26.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 21,726 करोड़ तक पहुँच गया। कृषि अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15.8 प्रतिशत बढक़र 1,68,503 करोड़ हो गया 7 एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 7.9 प्रतिशत बढक़र 1,42,886 करोड़ हो गया।
आस्ति गुणवत्ता : सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (जीएनपीए) जून 2023 में 70,899 करोड़ थी, जो जून 2024 को 19,636 करोड़ घटकर 51,263 करोड़ हो गईं। शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां (एनएनपीए) जून 2023 में 17,129 करोड़ थी, जो जून 2024 को 11,199 करोड़ घटकर 5,930 करोड़ हो गईं।
लाभप्रदता: बैंक की कुल आय वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 32,166 करोड़ दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 28,579 करोड़ थी, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्शाती है। बैंक की कुल ब्याज आय वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के 25,145 करोड़ से बढक़र वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 28,556 करोड़ हो गई, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.6त्न की वृद्धि दर दर्शाती है। शुल्क आधारित आय में वर्ष दर वर्ष 16.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जो वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में 1,785 करोड़ से बढक़र वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 2,077 करोड़ हो गई।
दक्षता/उत्पादकता अनुपात: घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में 3.21 प्रतिशत पर है। अग्रिमों पर वैश्विक उपज वित्त वर्ष 2025 की प्रथम तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 28 बीपीएस से बढक़र 8.33 प्रतिशत हो गई। प्रति कर्मचारी कारोबार जून 2024 में 24.80 करोड़ हो गया, जो जून 2023 में 22.22 करोड़ था। प्रति शाखा कारोबार जून 2024 में 233.26 करोड़ हो गया, जो जून 2023 में 214.77 करोड़ था। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ जून 2024 में 13.66 लाख हो गया, जो जून 2023 में 5.18 था। प्रति शाखा शुद्ध लाभ जून 2024 में 128.47 लाख हो गया जो जून 2023 में 49.95 लाख था।
पूँजी पर्याप्तता : सीआरएआर जून 2023 के 15.54 प्रतिशत से बढक़र जून 2024 को 15.79 प्रतिशत हो गया, जिसमें 25 बीपीएस का सुधार दर्ज किया गया। टियर-ढ्ढ कैपिटल 13.04 प्रतिशत पर था (सीईटी-1 जून 2023 के 10.85त्न से सुधरकर जून 2024 को 10.95 प्रतिशत हो गया और एटी1 जून 2023 के 1.44 प्रतिशत से सुधरकर जून 2024 को 2.09 प्रतिशत हो गया) और टियर-ढ्ढढ्ढ जून को 2.75 प्रतिशत पर था।
प्राथमिकता क्षेत्र में उपलब्धि : प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम 40 प्रतिशत के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 40.29 प्रतिशत एएनबीसी पर हैं। कृषि अग्रिम ने 18 प्रतिशत के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 18.29 प्रतिशत एएनबीसी पर है। छोटे और सीमांत किसानों को ऋण राष्ट्रीय लक्ष्य 10 प्रतिशत को लक्ष्य को पार करते हुए 10.16 गया, जबकि एएनबीसी पर हैं7 कमजोर वर्ग को ऋण 12 प्रतिशत के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार करते हुए 13.57 गया, जबकि एएनबीसी पर हैं7 सूक्ष्म उद्योग को ऋण 7.50 प्रतिशत के राष्ट्रीय लक्ष्य पार करते हुए 7.70 प्रतिशत एएनबीसी पर हैं।
वितरण नेटवर्क : 30 जून तक बैंक की 10,150 घरेलू शाखाएँ और 2 अंतर्राष्ट्रीय शाखाएँ हैं। बैंक के वितरण नेटवर्क में 12,080 एटीएम और 32,630 बीसी शामिल हैं।

