Thursday, March 12, 2026 |
Home » विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर बढक़र 670.86 अरब डॉलर के नये उच्च स्तर पर पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार 4 अरब डॉलर बढक़र 670.86 अरब डॉलर के नये उच्च स्तर पर पहुंचा

by Business Remedies
0 comments
Foreign exchange reserves increased by $ 4 billion and reached a new high of $ 670.86 billion.

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी।

इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में कुल मु्द्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढक़र 666.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर चला गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.58 अरब डॉलर बढक़र 588.05 अरब डॉलर हो गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढक़र 59.99 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढक़र 18.21 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रही।



You may also like

Leave a Comment