Friday, July 17, 2026 |
Home Automobileफिफ्थ डाइमेन्शन की ओर अग्रसर ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का भारत में पहली बार आगमन

फिफ्थ डाइमेन्शन की ओर अग्रसर ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का भारत में पहली बार आगमन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/गुरुग्राम। BMW India  ने देश मेंं ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस लाँच किया है। इस कार को संपूर्ण इंडिया में बीएमडब्ल्यू डीलरशिप में और ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। इसकी डिलिवरी सितम्बर 2024 से आरंभ होगी। बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज बीएमडब्ल्यू ब्रांड के केन्द्र में है। यह प्रतिष्ठित एग्जिक्यूटिव सेडान सेगमेंट में वर्षों से विश्व स्तर पर मार्केट लीडर रहा है। वर्ष 1972 में पहली जनरेशन के लाँच होने के बाद से 5 सीरीज की लगभग 10 मिलियन यूनिट्स बिक चुकी हैं।

दुनिया की सबसे सफल बिजनेस सेडान की आठवीं जनरेशन पहले से कहीं ज्यादा डाइनैमिक है, जिसमें ढेरों डिजिटल इनोवेशन्स किए गए हैं।
विक्रम पावाह, प्रेसिडेंट और सीईओ बीएमडब्ल्यू गु्रप इंडिया ने कहा कि, “ज्यादा आरामदायक, डिजिटल और ज्यादा डायनैमिक – ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेसए शानदार स्पेस और लग्जुरियस कम्फर्ट की खूबियों के साथ आधुनिकता, उपस्थिति और स्पष्टता को एक पूरी तरह से नई अभिव्यक्ति प्रदान करती है। यह स्पोर्टी, खूबसूरत डिजाइन और हॉलमार्क ड्राइविंग प्लेजर के साथ असाधारण टेक्नोलाजिकल विशेषज्ञता और प्रगतिशील प्रवृत्ति के संयोजन का प्रतीक है। भारत दुनिया में पहला राइट-हैंड ड्राइव मार्केट है जिसने अपने लॉन्ग व्हीलबेस अवतार में ऑल-न्यू 5 की पेशकश की है। यह भारत में हमारे प्रीमियम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए विशिष्ट रूप से निर्मित है और किसी भी अवसर पर, चाहे वह बिजनेस हो या पर्सनल, शहरों में गाड़ी चलाना हो गया फिर लंबी दूरी पर जाना, यह बेजोड़ कम्फर्ट एवं वर्सेटिलिटी देती है।”

बीएमडब्ल्यू गु्रप प्लांट चेन्नई में स्थानीय स्तर पर उत्पादित ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस केवल पेट्रोल वैरिएंट के रूप में मिलती है। बीएमडब्ल्यू 530एलआई एम स्पोर्ट द्मद्ब एक्स-शोरूम कीमत है 72,90,000 रूपए।

ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज प्रभावशाली ढंग से डाइनैमिक बिजनेस सेडान के गुण का विकास करती है और स्थापित लक्षणों के लिए उपस्थिति और स्पष्टता की एक नई अभिव्यक्ति तथा इसके अनुभव करने का नवीन तरीका प्रस्तुत करती है। न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का एक्सटीरियर गति और आश्चर्यजनक स्पोर्टी कैरेक्टर का प्रतीक है। इस कार में तेज ढलान वाला ए-पिल, फ्लोईंग रूफलाइन और मामूली रूप से स्लोपिंग लगेज कम्पार्टमेण्ट लाइन है। न्यू बीएमडब्ल्यू 5 लॉन्ग व्हील बेस को इस सेगमेंट में सबसे बड़ी कार बनाते हैं।

बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल कथित ‘शार्कनोज’ से स्टाइलिस्ट रूप से प्रेरित है और आगे की ओर निकला हुआ है और वाहन के सामने वाले हिस्से के आकर्षण-बिन्दु के रूप में काम करता है। अपने वाइड सराउंड और बीएमडब्ल्यू आइकनिक ग्लो कंटुर लाइन लाइटिंग के साथ बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल अग्र्रभाग को एक विशिष्ट डाइनैमिक और स्पोर्टी आकर्षण प्रदान करता है। दृष्टिगत रूप से विशिष्ट दो कैरेक्टर लाइनों, ऊँचे शोल्डर लाइन और पिछले पहियों के ऊपर उन्नत भडक़दार रंग-रूप की बदौलत इसके साइड फ्लैंक्स देखने में सुस्पष्ट ऐथलेटिक लुक वाले लगते हैं। स्थिर पैनरैमिक ग्लास रूफ अपने डार्क ग्लास सर्फेस के साथ लगभग पूरी रूफ सर्फेस से जुड़ी है और साइड व्यू को ज्यादा डाइनैमिक लुक प्रदान करती है।

नई तरह से तैयार हॉफमीस्टर किंक खूबसूरती के एम्बॉस्ड ‘5’ बैजिंग के साथ उथला और चौड़ा है। किडनी ग्रिल सराउंड, फ्रंट बम्पर स्ट्रिप्स, रीयर कम्पर ऐक्सेण्ट्स और विंडो ग्राफिक्स (फ्रेम, मिरर बेस और सी-पिलर ट्रिम) दो विशिष्ट फिनिशेस – टाइटैनियम ब्रोंज और सिल्वर में उपलब्ध हैं। ब्लैक साइड स्कर्ट्स, फ्लस-माउंटेड डोर अेपनर्स, 5 पैटर्न वेलकम कार्पेट लाइट और ट्यूबलेस टायर्स के साथ 18.इंच लाइट अलॉई व्हील्स (या ऑप्शनल 19.इंच अलॉई व्हील्स) और भी आकर्षक हैं। वर्टिकल स्ट्रिप्स वाले हॉलमार्क फोर-आइ फेस के साथ अडैप्टिव स्म्क् हेडलाइट्स नई, देखने में आकर्षक डेटाइम रनिंग लाइट्स के लिए सीन स्थापित करती हैं। पतली स्म्क् टेललाइट्स अभिनव ‘ट्विन लाइट’ डिजाइन के साथ हॉलमार्क स्.आकार की है जो कार की चौड़ाई बढ़ाती है।

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस का इंटीरियर रोजाना यातायात और लम्बी दूरी की यात्राओं में विशिष्ट ड्राइविंग प्लेजर और आराम का आनंद उठाने के लिए एक आदर्श वातावारण तैयार करता है। पर्याप्त स्पेस, आधुनिक फंक्शनैलिटी के साथ अभिनव उपकरण, सटीक रूप से प्रसंस्कृत सामग्रियाँ और बेहतरीन कारीगरी सफर के आराम को बेहतर बनाती हैं और 5 के परिवेश को डिजिटल युग के लिए एक डाइनैमिक बिजनेस सेडान के रूप में अभिलक्षित करती है। परफोरेटेड वेगन लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ कम्फर्ट सीटें एक्सक्लूसिव क्विल्टिंग के साथ बनाई गई हैं।

फ्रंट और रियर सीटों में एक्टिव सीट वेंटिलेशन है। केबिन के तापमान को फोर जोन एयर कंडिशनिंग के साथ व्यक्तिगत रूप से समायोजित किया जा सकता है। बोवर्स एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम से कॉन्सर्ट हॉल स्तर पर बेहतरीन ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके अतिरिक्त, 5 के पहले 500 ग्राहकों को रियर में व्यक्तिगत रूप से अनुकूलित हेडरेस्ट कुशन मिलेंगे।



You may also like

Leave a Comment