Monday, July 13, 2026 |
Home Business Remediesजेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का 13वांं शैक्षणिक ओरिएंटेशन समारोह आयोजित

जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का 13वांं शैक्षणिक ओरिएंटेशन समारोह आयोजित

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर
नए चेहरे, नए सपने और नई उम्मीदों से सजी जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, मौका था जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी  के 13वें शैक्षणिक ओरिएंटेशन समारोह, जेयू  ओरिएंट  2024 का जहां विद्यार्थियों ने अपने  सुनहरे सफऱ की शुरुआत की। पिछले तीन वर्षों में, जेयू  ओरिएंट  राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक समारोहों में से एक बन गया है। इस साल का समारोह और भी भव्य रहा  क्योंकि  28 भारतीय राज्यों से 8,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता ने  कार्यक्रम में शिरकत की और इस बार  छात्राओं की संख्या 32 प्रतिशत रहीं 7 साथ ही जेईसीआरसी  अपने 25 साल पूरे करने जा  रहा है, जो की एक गर्व की बात हैं, पिछले 25 वर्षों में, हम छात्रों को बेहतरीन अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते आए हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम आगे भी छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा और अवसर प्रदान करते रहें, ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सके और समाज के निर्माण में योगदान दें।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और चेयरमैन, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, ओ पी अग्रवाल और प्रेसिडेंट, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी विक्टर गंभीर द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुई। समारोह में मुख्य अतिथि  नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी  और सम्मानित अतिथि के रूप में एक्सेंचर इंडिया की सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर ह्यूमन रिसोर्सेज, लक्ष्मी सी ने नए छात्रों का मार्गदर्शन किया।
लक्ष्मी सी ने अपने संबोधन में  कहां की अपनी मेहनत और समर्पण से विद्यार्थी  भविष्य में महान ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने कहां की आज की शिक्षा प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। हमें किताबों से आगे बढक़र शिक्षा की नई विधियों को अपनाना चाहिए। सीखने की प्रक्रिया सभी के लिए खुली हो गई है, और हर विद्यार्थी को कक्षा में ध्यान देना चाहिए। हमारे शिक्षक आपकी जिज्ञासा को जगाने के लिए हैं। इसलिए, अधिक से अधिक सवाल पूछें। सवाल पूछने से आपका ज्ञान बढ़ेगा और आपको चीजों को गहराई से समझने में मदद मिलेगी साथ ही नई सोच और विचारधाराओं के साथ प्रयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।
मुख्य अतिथि  नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहाँ मैं आज सभी विद्यार्थियों का स्वागत करता हूँ  और आपसे आग्रह करता हूँ कि अपने पूर्वाग्रह और संकोच को बाहर छोड़ें। यहाँ आप एक खुली सोच और नई शुरुआत के साथ इस सफर को आरंभ करें। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहां की खुली सोच रखना बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर विचा बाहरी दुनिया को समझना और अपनी सीमाओं से बाहर आना आवश्यक है। हम आपको एक नई दुनिया को आकार देने के लिए प्रेरित करते हैं।
प्रेसिडेंट, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी प्रो. विक्टर गंभीर ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया और बताया की इस बार एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं  में से 52 प्रतिशत का चयन  स्कॉलरशिप के तहत हुआ। उल्लेखनीय है कि यह स्कॉलरशिप कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक माक्र्स लाने वाले स्टूडेंट्स को ही मिलती है।इस बार के एकेडमिक सेशन में न सिर्फ प्रतिभावान स्टूडेंट्स का बैच तैयार हुआ हैं  बल्कि देश के लगभग 28 राज्यों से स्टूडेंट्स यहां पढऩे के लिए पहुंचेंगे। साथ ही इस वर्ष जेईसीआरसी के  कैंपस हॉस्टल में भी 1600 छात्रों को प्रवेश दिया गया हैं 7 जेईसीआरसी का उद्देश्य छात्रों  को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और शिक्षण-सहायक वातावरण प्रदान करना है। कैंपस हॉस्टल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी।

 



You may also like

Leave a Comment