Saturday, July 18, 2026 |
Home Banking and Insuranceआईसीआईसीआई लोम्बार्ड का वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़ा

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में मुनाफा 50 प्रतिशत बढ़ा

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई

कंपनी का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (जीडीपीआई) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 20.4 फीसदी बढक़र 76.88 बिलियन रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में  63.87 बिलियन रुपये थी। कंपनी के जीडीपीआई की ग्रोथ इंडस्ट्री की 13.3 फीसदी ग्रोथ से अधिक है। फसल और जन स्वास्थ्य को छोडक़र, कंपनी की जीडीपीआई ग्रोथ 19.7 फीसदी थी, जो कि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1 FY2025) में इंडस्ट्री की ग्रोथ 14.8 फीसदी से अधिक थी।

वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही (Q1 FY2025) में कंबाइंड रेश्यो 102.3 फीसदी रहा, जो वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही (Q1 FY2024) के लिए यह 103.8 फीसदी था।

प्रॉफिट बिफोर टैक्स (पीबीटी) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 48.8 फीसदी बढक़र 7.74 बिलियन रुपये हो

गया, जो वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में 5.20 बिलियन रुपये था। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कैपिटल गेंस 2.84 बिलियन रुपये था, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 1.23 बिलियन रुपये था। परिणामस्वरूप, प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (पीएटी) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 48.7 प्रतिशत बढक़र 5.80 बिलियन रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 3.90 बिलियन रुपये था। रिटर्न ऑन एवरेज इक्विटी (आरओएई) वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 19.1त्न था, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 14.7 प्रतिशत था।

सॉल्वेंसी रेश्यो 31 मार्च, 2024 के 2.62& के मुकाबले 30 जून, 2024 को 2.56& था, जो 1.50& की न्यूनतम रेगुलेटरी (नियामक) आवश्यकता से अधिक था।



You may also like

Leave a Comment