बिजनेस रेमेडीज/मुंबई
वित्तीय वर्ष 25 के पहली तिमाही के मुख्य बिन्दु
- सशक्त वित्तीय कार्यनिष्पादन : वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान बैंक के निवल लाभ में वर्ष दर वर्ष आधार पर 13.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान बैंक के निवल ब्याज आय में वर्ष दर वर्ष आधार पर 6.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- बैंक ने सशक्त देयता अंश दर्शाना जारी रखा है : घरेलू जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 8.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 30 जून, 2024 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार 12,24,191 करोड़ है।
- कारोबार संवृद्धि में गति : बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 9.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 8.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 30 जून, 2024 तक बैंक का कुल कारोबार 21,36,405 करोड़ है।
- रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में संवृद्धि : बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जहां वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 12.28 प्रतिशत की वृद्धि, कृषि में 23.00 प्रतिशत की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 7.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम 57.83 प्रतिशत है।
- एनपीए में कमी : 30.06.2024 को कुल एनपीए ( प्रतिशत) वर्ष दर वर्ष आधार पर 280 बीपीएस की गिरावट के साथ 4.54 प्रतिशत रहा तथा निवल एनपीए ( प्रतिशत) वर्ष दर वर्ष आधार पर 68 बीपीएस की गिरावट के साथ 0.90 प्रतिशत रहा है।
- सशक्त पूंजी अनुपात : 30 जून 2023 को सीआरएआर 15.95 प्रतिशत के सापेक्ष दिनांक 30 जून 2024 को सुधार के साथ 17.02 प्रतिशत रहा। सीईटी 1 अनुपात 30 जून 2023 के 12.34 प्रतिशत के सापेक्ष 30 जून 2024 को सुधार के साथ 13.81 प्रतिशत रहा।
- प्रतिलाभ में सुधार : वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही के दौरान बैंक का आस्तियों एवं इक्विटी पर प्रतिलाभ क्रमश: 1.06 एवं 15.70 प्रतिशत रहा।
नेटवर्क : 8,473 शाखाएँ, विदेशी शाखाओं सहित।
9,342 एटीएम।
20,646 बीसी पॉइंट्स।
135 एमएलपी (एमएसएमई ऋण केंद्र)।
138 आरएलपी (रिटेल ऋण केंद्र)
54 एएलपी ( कृषि ऋण केंद्र )
98 एमएसएमई फस्र्ट, शाखाएं
1,685 गोल्ड ऋण केंद्र
16 लार्ज कॉर्पोरेट शाखाएं एवं 37 मिड कॉर्पोरेट शाखाएं।
6 एसएएमबी एवं 30 एआरबी।
वित्तीय समावेशन योजनाएं :
सरकार समर्थित योजनाएं जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएस-बीवाई, पीएमजेडीवाई और एपीवाई के माध्यम से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वित्तीय समावेशन योजनाओं का उद्देश्य बाधाओं को समाप्त करना और समाज के निम्न आय वर्ग को आर्थिक मूल्य वाली वित्तीय सेवाओं को प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : यह एक सरकार समर्थित जीवन बीमा योजना है जिसमें 30 जून, 2024 की समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 1.29 लाख नए नामांकन किए गए है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना : यह सरकार समर्थित दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें 30 जून, 2024 की समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 3.57 लाख नए नामांकन किए गए हैं।
प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) : हमारे बैंक ने 30 जून 2024 तक पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत 10,669 करोड़ की राशि के कुल 2.99 करोड़ खाते खोले हैं. 30.06.2023 तक 9,002 करोड़ की राशि के कुल 2.84 करोड़ खाते खोले गए थे।
अटल पेंशन योजना : एपीवाई एक पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों पर लक्षित है तथा 30 जून, 2024 की समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 1.86 लाख नए नामांकन किए गए हैं।

