Monday, September 21, 2026 |
Home Business RemediesDrone Destinations subsidiary Hubblefly Batteries Pvt Ltd को lithium-ion battries के लिए बीआईएस अनुमोदन प्राप्त हुआ

Drone Destinations subsidiary Hubblefly Batteries Pvt Ltd को lithium-ion battries के लिए बीआईएस अनुमोदन प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments
Drone Destinations subsidiary Hubblefly Batteries Pvt Ltd

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। SEBI (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएँ) विनियम, 2015 के विनियम 30 और अन्य लागू विनियमों के अनुपालन में ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी हबलफ्लाई बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड को lithium-ion battries के लिए बीआईएस अनुमोदन प्राप्त हुआ है। यह विकास ड्रोन डेस्टिनेशन को दोहरे लाभ प्रदान करेगा। एक ओर, यह बैटरी कंपनी की प्रमुख उपभोग्य सामग्रियों की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करेगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी प्रबंधन को उम्मीद है कि बैटरी की लागत (ड्रोन के लिए ईंधन) में लगभग 10 फीसदी से 15 फीसदी की कमी देखने को मिलेगी, जिससे कंपनी के बॉटम लाइन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि कंपनी अपने ड्रोन बेड़े को बढ़ा रही है।

यह करती है कंपनी: 2019 में स्थापित, ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड एक सेवा और प्रशिक्षण कंपनी के रूप में भारत की अग्रणी ड्रोन कंपनी है। इकाई एक डीजीसीए-अधिकृत रिमोट पायलट प्रशिक्षण संगठन (आरपीटीओ) है जो पूरे भारत में कई स्थानों पर प्रमाणित प्रशिक्षण कार्यक्रम पेश करती है।
कंपनी अक्टूबर 2022 में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की पहली ड्रोन प्रशिक्षण भागीदार बन गई। उनके पास अपने क्षेत्र में भारत में सबसे बड़ा प्रशिक्षण नेटवर्क है।

ड्रोन डेस्टिनेशन लिमिटेड विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान करता है जिनमें शामिल हैं:

  • ड्रोन-एज़-ए-सर्विस (डीएएएस) प्रशिक्षण
  • शिक्षा एवं मनोरंजन
  • ड्रोन कृषि सेवाएँ ओन रेंट

Drone Destination’s IGRUA, IFFCO, IIT Patna, NSDC, Neo-Jio and Matrix-Jio के साथ प्रमुख साझेदारियां हैं। कंपनी के पास निजी और सरकारी क्षेत्रों से 100 से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी भारत में सर्वेक्षण और मानचित्रण में संलग्न एक अग्रणी कंपनी है और कर्नाटक और गुजरात में सबसे बड़ी कंपनी के रूप में प्रतिष्ठित है।



You may also like

Leave a Comment