Thursday, July 16, 2026 |
Home Business Remediesजून में रेलवे की माल ढुलाई से कमाई 1,481 करोड़ रुपये बढ़ी

जून में रेलवे की माल ढुलाई से कमाई 1,481 करोड़ रुपये बढ़ी

by Business Remedies
0 comments
Railways' freight earnings increased by Rs 1,481 crore in June

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Indian Railway की जून में माल ढुलाई से आय सालाना आधार पर 11.12 प्रतिशत या 1,481 करोड़ रुपये बढक़र 14,798.11 करोड़ रुपये रही है।एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 13,316.81 करोड़ रुपये था।

रेलवे बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘जून, 2024 के दौरान, 13.54 करोड़ टन की शुरुआती माल ढुलाई हासिल की गई है, जबकि जून, 2023 में यह आंकड़ा 12.30 करोड़ टन था, जो सालाना आधार पर लगभग 10.07 प्रतिशत की वृद्धि है।’’

बयान में कहा गया कि जून में 14,798.11 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि जून, 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर लगभग 11.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जून में रेलवे ने 6.02 करोड़ टन कोयला, 88.2 लाख टन आयातित कोयला, 1.50 करोड़ टन लौह अयस्क, 53.6 लाख टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 75.6 लाख टन सीमेंट, 52.8 लाख टन क्लिंकर, 42.1 लाख टन खाद्यान्न, 53 लाख टन उर्वरक और 41.8 लाख टन खनिज तेल की ढुलाई की।

मंत्रालय ने कहा, ‘माल ढुलाई के लिए तैयार रहो’ मंत्र का पालन करते हुए आईआर (भारतीय रेलवे) ने कारोबारी सुगमता के साथ ही प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए लगातार कोशिश की है।”



You may also like

Leave a Comment