Tuesday, November 24, 2026 |
Home Main Newsमैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार

मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार

by Business Remedies
0 comments

पीएमआई बढक़र नौ महीने के उच्चतम स्तर 56 पर रहा

नई दिल्ली | बीआर न्यूज नेटवर्क

भारत में मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में नवंबर में रफ्तार जारी रही और मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई बढक़र नौ महीने के उच्चतम स्तर 56 पर पहुंच गया, जो कि अक्टूबर में 54.7 था। इसकी वजह आउटपुट और नए ऑर्डर्स का बढऩा है। यह जानकारी सोमवार को जारी पीएमआई डेटा में दी गई।

वर्कफोर्स की संख्या में हुई थोड़ी बढ़ोतरी

हालांकि, इस दौरान सर्विसेज गतिविधियों में धीमी वृद्धि देखने को मिली है, जिससे मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेज बढ़ोतरी संतुलित हो गई। इससे एचएसबीसी फ्लैश इंडिया पीएमआई कंपोजिट आउटपुट इंडेक्स नवंबर में मामूली रूप से बढक़र 56.3 हो गया, जो कि अक्टूबर में 56.2 था। डेटा के मुताबिक, वर्कफोर्स की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, हालांकि सर्विस प्रोवाइडर्स ने लगभग एक साल में पहली बार कर्मचारियों की संख्या में कटौती की। साथ ही लागत में बढ़ोतरी सीमित रही और कारोबारियों का भविष्य को लेकर नजरिया और सकारात्मक हो गया, जो मई के बाद से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।

नए ऑर्डर में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मजबूत घरेलू मांग रही

एचएसबीसी की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी ने कहा कि नए ऑर्डर में बढ़ोतरी की मुख्य वजह मजबूत घरेलू मांग रही, जबकि नए एक्सपोर्ट ऑर्डर में थोड़ी नरमी आई। इसके विपरीत नए एक्सपोर्ट बिजनेस में तेज उछाल के बावजूद सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा। इनपुट लागत में महंगाई सीमित रही, जबकि आउटपुट-प्राइस में मामूली बढ़ोतरी हुई, जिससे मार्जिन को सपोर्ट मिला। नवंबर में प्राइवेट सेक्टर के आउटपुट में आई तेजी के पीछे, कुल नए बिजनेस में जून के बाद से सबसे तेज गति से बढ़ोतरी हुई।

आने वाले साल को लेकर भी भारतीय कंपनियां आश्वस्त

जहां सर्विस सेक्टर में मांग बढऩे की दर स्थिर रही, वहीं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इसमें तेजी आई। सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने बिक्री बढऩे का मुख्य कारण बाजार की अनुकूल मांग और नए ग्राहकों का जुडऩा बताया। सर्वेक्षण में कंपनियों ने बताया कि फार्मास्यूटिकल्स और हेल्थकेयर, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, मेटल्स, पावर ट्रांसमिशन इक्विपमेंट, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और इंफ्रास्ट्रकचर जैसे सेक्टरों में मांग अधिक मजबूत रही। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों ने इसका श्रेय अपने प्रयासों को दिया, जिसमें मार्केटिंग, डिस्काउंट और बेहतर कस्टमर सर्विस शामिल हैं। आने वाले साल के नजरिए को लेकर भारतीय कंपनियां काफी आश्वस्त हैं, और सकारात्मक धारणा मई के बाद से अपने सबसे अच्छे स्तर पर पहुंच गई है।

मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार बढऩे के ये रहे कारण

घरेलू बाजार में मांग बढऩा: कंपनियों को नए ग्राहक और नए ऑर्डर। केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, धातु और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में अच्छी मांग रही।

निर्यात के ऑर्डर में बढ़ोतरी: विदेशी बाजारों से भारतीय कंपनियों को ज्यादा ऑर्डर मिले, नए निर्यात ऑर्डर में चार महीने की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई इससे भारतीय फैक्ट्रियों को घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी कारोबार मिला।

फैक्ट्रियों में उत्पादन बढऩा : कंपनियों ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाया, कच्चे माल की खरीद और तैयार माल का स्टॉक भी बढ़ाया गया।

लागत का दबाव कम रहना: कच्चे माल और अन्य परिचालन खर्चों में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई। इससे कंपनियों को उत्पादन जारी रखने और अपने मुनाफे को संभालने में मदद मिली।

कंपनियों का भरोसा बढऩा: कंपनियों का अगले एक साल के कारोबार को लेकर भरोसा बढ़ा। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों ने सात महीने में सबसे तेज गति से नई भर्तियां कीं।



You may also like

Leave a Comment