जयपुर। राजस्थान के प्रमुख मसाला ब्रांड्स में शुमार और जयपुर आधारित FMCG कंपनी Shyam Dhani Industries Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने Unaudited Financial Results घोषित कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार, पहली छमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 31.79 प्रतिशत बढ़कर 8,411.29 लाख रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6,382.54 लाख रुपये थी। छमाही आधार पर भी कुल आय में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। परिचालन लाभ (EBITDA) सालाना आधार पर 15.41 प्रतिशत और छमाही आधार पर 21.84 प्रतिशत बढ़कर 1,004.58 लाख रुपये रहा, जबकि कर पश्चात शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 30.62 प्रतिशत और छमाही आधार पर 26.52 प्रतिशत की छलांग लगाकर 548.66 लाख रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की EPS 2.66 रुपये दर्ज की गई।
वित्तीय मोर्चे के साथ-साथ परिचालन स्तर पर भी कंपनी ने पहली छमाही में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। Brand Building की पहल के तहत कंपनी ने नई Packaging में ‘Shyam Kitchen Spices’ रेंज को Re-launch किया है और प्रसिद्ध अभिनेत्री Preity G. Zinta को अपना Brand Ambassador बनाया है। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कई राज्यों में Market Survey पूरा कर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और असम में नई Sales Teams तैनात की हैं तथा पूर्वोत्तर सहित प्रमुख बाजारों में Super Stockists नियुक्त कर अपने Distribution Network को मजबूत किया है। कच्चे माल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने Sourcing क्षेत्रों में मिट्टी परीक्षण और अनुमत कीटनाशकों के उपयोग पर किसान जागरूकता अभियानों के माध्यम से Direct Sourcing Practices को भी सुदृढ़ किया है।
कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए Shyam Dhani Industries Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रामावतार अग्रवाल ने कहा कि, “पहली छमाही के नतीजे व्यवसाय को मजबूत करने की दिशा में कंपनी की निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी एक मजबूत Consumer Brand बनाने, अपनी Market Reach का विस्तार करने और उत्पादों की गुणवत्ता व निरंतरता को सुदृढ़ करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रही है। Brand Re-launch, नए भौगोलिक विस्तार और मजबूत Sourcing Ecosystem से जुड़ी ये सभी पहलें कंपनी के दीर्घकालिक विकास को समर्थन देने के उद्देश्य से की गई हैं।
कंपनी प्रोफाइल : 19 अक्टूबर 2010 को जयपुर में स्थापित और 8 अक्टूबर 2024 को Public Limited Company बनी Shyam Dhani Industries Limited वर्तमान में 163 से अधिक प्रकार के पिसे हुए, मिश्रित व साबुत मसालों और किराना उत्पादों का निर्माण व विपणन कर रही है। जयपुर के चौमूं में आधुनिक Manufacturing Unit और विश्वकर्मा Industrial Area में Packaging व R&D Unit का संचालन करने वाली इस कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में 14,621.88 लाख रुपये की कुल आय, 1,694.91 लाख रुपये का EBITDA और 853.70 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
