नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित Consumer Electronics और Home Appliances क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Cellecor Gadgets Limited ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अपने मजबूत वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।
वित्तीय प्रदर्शन : Standalone Balance Sheet के अनुसार, पहली छमाही में कंपनी की परिचालन आय सालाना आधार पर 16.4 प्रतिशत बढ़कर 746.8 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में 641.5 करोड़ रुपए थी। वहीं, पिछली छमाही के 650.3 करोड़ रुपए के मुकाबले इसमें 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह, कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 16.9 प्रतिशत और पिछली छमाही की तुलना में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 750.3 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। कंपनी का Gross Profit भी सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत और छमाही आधार पर 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 94.0 करोड़ रुपए रहा, जबकि Gross Profit Margin 12.5 प्रतिशत दर्ज किया गया।
परिचालन दक्षता के मोर्चे पर कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 22.9 प्रतिशत उछलकर 41.9 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की पहली छमाही में 34.1 करोड़ रुपए था। पिछली छमाही के 37.1 करोड़ रुपए के मुकाबले EBITDA में 12.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और EBITDA Margin सुधरकर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच गया है। Net Profit की बात करें तो कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत बढ़कर 19.9 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछली छमाही के 12.6 करोड़ रुपए के मुकाबले शुद्ध मुनाफे में 58.3 प्रतिशत का शानदार उछाल आया है। इस अवधि के दौरान कंपनी की EPS 0.9 रुपए दर्ज की गई है।
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए Cellecor Gadgets Limited के Managing Director Ravi Agarwal ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट, Memory Chips की कमी और प्लास्टिक व धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियों के बावजूद कंपनी ने मजबूत वित्तीय आंकड़े पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि Offline और Online Marketing में बढ़े निवेश तथा Input Cost में तेजी के कारण Profit Margin पर कुछ दबाव रहा। हालांकि, Garment Steamer, Steam Iron, Massage Gun, Tyre Inflator और Egg Boiler जैसे नए छोटे उपकरणों को Product Portfolio में शामिल करने से कंपनी को बाजार विस्तार में मदद मिली है। अग्रवाल ने विश्वास जताया कि मजबूत Leadership Team और विस्तारित Distribution Network के दम पर वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कंपनी का प्रदर्शन और बेहतर रहेगा।
कंपनी प्रोफाइल: नई दिल्ली मुख्यालय वाली Cellecor Gadgets Limited की स्थापना वर्ष 2012 में Managing Director Ravi Agarwal ने की थी। आज यह NSE SME Platform पर सूचीबद्ध भारत के तेजी से बढ़ते Consumer Durables Brands में से एक है। कंपनी Smart TV, Washing Machine, Refrigerator, Air Conditioner, Audio Products, Wearables और Kitchen एवं Small Home Appliances की विस्तृत श्रृंखला की बिक्री और वितरण करती है।
हाल ही में कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री Kriti Sanon को अपनी TV और Washing Machine श्रेणी का Brand Ambassador बनाया है। इसके अलावा, ‘Gali Gali Cellecor’ अभियान के माध्यम से Tier-2 और Tier-3 शहरों में अपनी बाजार पहुंच मजबूत करने के साथ-साथ पश्चिम अफ्रीका के Liberia में एक बड़े Manufacturing और Assembly Plant की योजना को भी आगे बढ़ाया है।
